Aryan Khan Drugs Case: जेल में आर्यन खान की नई पहचान कैदी नंबर N-956, मनी ऑर्डर से मिला 4500 सौ रुपए

Aryan Khan News: बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार को भी ड्रग्स केस में जमानत नहीं मिली. अब कोर्ट 20 अक्टूबर को फैसला लेगा कि उन्हें बेल मिलेगी या नहीं. आर्यन इस समय मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं. यहां उनकी पहचान कैदी नंबर N-956 है. इसे बंदी नंबर कहते हैं. जेल के अंदर किसी भी कैदी को उसके नंबर से बुलाया किया जाता है. अब आर्यन खान को बंदी नंबर 956 से बुलाया जाएगा. जेल के अंदर सभी विचाराधीन कैदियों को एक विशेष कैदी का नंबर दिया जाता है.

जेल में आर्यन को 3 दिन पहले मनी ऑर्डर के रूप में कुछ कूपन मिले थे. 4,500 रुपए 11 अक्टूबर को आर्यन खान के परिवार से आर्थर रोड जेल अधिकारियों द्वारा प्राप्त किया गया था. इस पैसे से आर्यन खान जेल की कैंटीन से सामान खरीद सकते हैं. उन्होंने पिछले दिनों कूपन से कुछ बिस्किट और पानी की बोतल खरीदी थी. जेल नियम के मुताबिक, हर कैदी को एक महीने में 4500 रुपए का ही कूपन मिल सकता है.

आर्यन खान को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद जेल के क्वारंटीन सेल में रखा गया था. यानि दूसरे कैदियों से अलग उन्हें रखा गया था. अब उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है. इसलिए अब उन्हें सामान्य बैरक में रखा जाएगा. वो दूसरे तमाम कैदियों के साथ रहेंगे.

बता दें कि आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा समेत अन्य को क्रूज शिप पर कथित तौर पर ड्रग्स जब्त करने के सिलसिले में एनसीबी ने दो अक्टूबर को हिरासत में लिया था. इसके बाद एनसीबी ने पूछताछ के बाद उन्हें तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. अब उन्हें कम से कम छह दिन और जेल में रहना होगा क्योंकि अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला 20 अक्टूबर के लिए सुरक्षित रख लिया.

Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान को आज भी नहीं मिली जमानत, जानिए कोर्ट में क्या दलीलें दी गईं

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News