Aryan Khan Drugs Case: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के क्रूज ड्रग्स केस में गवाह केपी गोसावी (KP Gosavi) को पुणे पुलिस (Pune Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद केपी गोसावी ने एक वीडियो जारी करके अपने ऊपर लग रहे वसूली के आरोपों को गलत बताया है. गोसावी ने कहा कि पुलिस प्रभाकर सैल के दावों का सच जानने के लिए उसके फोन रिकॉर्ड खंगाले जाने चाहिए. इसके बाद सबकुछ साफ हो जाएगा. गोसावी पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था.

गोसावी ने क्या-क्या कहा है?

केपी गोसावी ने वीडियो जारी कर कहा, ‘’ सैम डिसूजा के बारे में प्रभाकर सैल जो कह रहा है कि उसे यहां खड़ा किया गया था, वहां खड़ा किया गया था, इतने पैसे लिए गए थे, उतने पैसे लिए गए थे, सैम डिसूजा से किसकी बात हो थी, कितने पैसे सैम डिसुजा से लिए गए और प्रभाकर को क्या ऑफर मिला था? ये सब आपको प्रभकार के पांच दिन के मोबाइल से मिल जाएगा. मैं मीडिया से अपील करता हूं कि प्रभाकर और उसके दो भाइयों की सीडीआर रिपोर्ट, उसके चैट्स, मेरे चैट्स निकालें.’’

[yt]https://www.youtube.com/watch?v=Y0-JT5OPZgI&ab_channel=ABPNEWS[/yt]

गोसावी ने आगे कहा, ‘’मैं प्रभाकर सैल के साथ चैट में कह रहा हूं कि इतने पैसे लेकर आ, उतना पैसे लेकर आ. मेरा इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का धंधा है, जिसमें कई लोगों के पास पैसे पेंडिंग है. उनको लेकर चैट की गई है. 2 तारीख के बाद प्रभाकर सैल के फोन पर किसके किसके बीच बात हुई, जो कन्वर्सेशन डिलीट की गई, वह निकाले जाएं.’’

गोसावी ने मुंबई पुलिस से की जांच की मांग

गोसावी ने कहा, ‘’अब मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है तो प्रभाकर के बारे में भी पूरी जानकारी निकाली जाए. कौन मंत्री इसके पीछे है, इसकी जानकारी पुलिस को निकालनी चाहिए.’’ गोसावी ने कहा, ‘’एक मराठी मानुस होने के नाते मैं बस इतना चाहता हूं कि मेरे पीछे कोई मंत्री,कोई नेता, चाहे विपक्ष का हो या सरकार का हो, वह मुझे सपोर्ट करें और मेरी इस बात को लेकर पुलिस को जांच के लिए कन्वेंश करे. सच सामने आएगा.’’

केपी गोसावी के कथित बॉडीगार्ड प्रभाकर ने किए थे खुलासे

गौरतलब है कि हाल ही में ड्रग्स केस के मुख्य गवाह प्रभाकर सैल ने आर्यन को छोड़ने के लिए केपी गोसावी पर ‘डील’ कराने के आरोप लगाए थे. प्रभाकर सैल खुद को केपी गोसावी का बॉडीगार्ड बताता है. प्रभाकर सैल ने दावा किया था कि क्रूज पार्टी रेड के वक्त वह गोसावी के साथ थे. प्रभाकर ने खुलासा किया था कि केपी गोसावी सैम नाम के शख्स से फोन पर 25 करोड़ रुपए से बात शुरू कर 18 करोड़ में डील फिक्स करने की बात कर रहा था. केपी गोसावी ने 8 करोड़ रुपए एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को देने की भी बात कही थी.

यह भी पढ़ें-

Allegations On Wankhede: एनसीबी दफ्तर पहुंचे समीर वानखेड़े ने वसूली के आरोपों को किया खारिज, आर्यन ड्रग्स केस में गवाह केपी गोसावी गिरफ्तार

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16 हजार नए केस दर्ज, 733 की मौत

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया