Mumbai Cruise Drugs Case: क्रूज ड्रग्स कांड में बीजेपी नेता मोहित कंबोज की ओर से नवाब मलिक के जिस करीबी का नाम लिया जा रहा था, एबीपी न्यूज ने उसे ढूंढ निकाला है. बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने जिस सुनील पाटिल को पूरे कांड का मास्टरमाइंड बताया था, उसी ने किए हैं बड़े बड़े खुलासे.

क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी के अधिकारियों पर लगे धन वसूली के प्रयासों के आरोपों की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने एक एसआईटी गठित की है. एसआईटी ने सुनील पाटिल के बयान दर्ज कर लिए हैं. एबीपी न्यूज से बातचीत में सुनील पाटिल ने कहा कि उसे मास्टरमाइड कहना गलत है, वो तो इस मामले में खुद पीड़ित है, सुनील पाटिल के मुताबिक क्रूज पर छापा पड़वाने में मनीष भानुशाली ने उससे मदद मांगी थी.

सुनील पाटिल का कहना है सैम डिसूजा का नंबर उसने मनीष भानुशाली और उनके साथियों को दिया था लेकिन क्या इससे ये जाहिर हो जाता है सैंम ही इस मामले की कड़ी थी, और सैम ने ही मनीष भानुशाली को एनसीबी अधिकारियों से मिलवाया. क्या सैम के संबंध सीधे एनसीबी अधिकारियों से थे. सुनील पाटिल का कहना है कि उसे दिल्ली बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई और मुंह ना खोलने की धमकी दी गई.

अहमदाबाद का क्या कनेक्शन है

दिल्ली से पहले मनीष भानुशाली ने सुनील पाटिल को अहमदाबाद में भी रखा था. आखिर अहमदाबाद का क्या कनेक्शन है, इस सवाल पर सुनील का कहना है कि मनीष भानुशाली की वहां काफी नेताओं से जान पहचान थी. सुनील पाटिल पर एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री के बेटे के करीबी होने के भी आरोप लगे हैं, लेकिन सुनील इन आरोपों को गलत बता रहे हैं.

सुनील पाटिल का दावा है कि मनीष भानुशाली ने उसे एक लिस्ट भेजी थी कि उस दिन क्रूज पर कौन-कौन आने वाला है उसमें आर्यन खान का नाम नहीं था अरबाज मर्चेंट का नाम था, ये बात उसे छापेमारी के बाद बताई गई थी. सुनील पाटिल के इस खुलासे के बाद निश्चित तौर पर इस केस में एक नया मोड़ आ गया है.

ये भी पढ़ें-

Nawab Malik vs Wankhede: नवाब मलिक का समीर वानखेड़े पर नया हमला, पूछा- क्या ड्रग्स के धंधे में आपकी साली भी है शामिल?

Chhattisgarh CRPF Firing: सुकमा के CRPF कैंप में फायरिंग, जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाई गोलियां, चार की मौत और 3 घायल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया