Aryan Khan Drugs Case: मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में सैमविले डिसूजा ने बुधवार को बम्बई हाई कोर्ट में आवेदन दाखिल कर गिरफ्तारी से पूर्व जमानत दिए जाने का अनुरोध किया. इस मामले में भुगतान के आरोपों के संबंध में डिसूजा का नाम सामने आया था. मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था. डिसूजा ने अपने आवेदन में दावा किया है कि मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के गवाह किरण गोसावी ने आर्यन खान को रिहा कराने के लिए शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी से 50 लाख रुपये लिए थे और एनसीबी द्वारा 23 वर्षीय आर्यन को गिरफ्तार किए जाने के बाद राशि वापस कर दी गई थी.

उन्होंने दावा किया कि गोसावी ने उन्हें बताया था कि आर्यन खान के पास से कोई मादक पदार्थ नहीं मिला था और वह निर्दोष है. डिसूजा ने आवेदन में कहा है कि उन्हें झूठा फंसाया गया और गोसावी और उसके अंगरक्षक प्रभाकर सैल, जो इस मामले के गवाह हैं, मुख्य साजिशकर्ता हैं. डिसूजा के खिलाफ लगे आरोपों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था.

आवेदन में कहा गया है, "याचिकाकर्ता (डिसूजा) को आशंका है कि उसे एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है और इसलिए वह गिरफ्तारी से पूर्व जमानत और गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण का अनुरोध कर रहा है." डिसूजा ने अपने खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई किए जाने से पहले तीन दिन का नोटिस दिए जाने और अग्रिम जमानत का अनुरोध किया है.

अगले सप्ताह हाई कोर्ट की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष इस आवेदन का उल्लेख किए जाने की संभावना है, जिसमें तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया गया है. गोसावी फिलहाल धोखाधड़ी के एक मामले में पुणे पुलिस की हिरासत में है. गौरतलब है कि एनसीबी ने क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद तीन अक्टूबर को आर्यन खान को गिरफ्तार किया था और पिछले सप्ताह हाई कोर्ट ने आर्यन को जमानत दे दी थी.

<a title="UP Assembly Elections 2022: बांदा जेल में मुख्तार अंसारी से मिले ओम प्रकाश राजभर, जानें क्या हुई चर्चा" href="https://www.abplive.com/news/up-elections-2022-sp-ally-rajbhar-meets-mukhtar-ansari-in-jail-offers-him-election-ticket-1991981" target="">UP Assembly Elections 2022: बांदा जेल में मुख्तार अंसारी से मिले ओम प्रकाश राजभर, जानें क्या हुई चर्चा

<a title="भारत बायोटेक की Covaxin को मिली WHO की मंजूरी, अब बिना रोक-टोक कर सकेंगे विदेश यात्रा" href="https://www.abplive.com/news/india/who-recommends-emergency-use-listing-status-for-bharat-biotech-covaxin-1992020" target="">भारत बायोटेक की Covaxin को मिली WHO की मंजूरी, अब बिना रोक-टोक कर सकेंगे विदेश यात्रा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया