Aryan Khan Drugs Case: आर्यन मामले में समीर वानखेड़े समेत एनसीबी अधिकारियों के खिलाफ आरोपों की जांच कर रही एनसीबी की विजिलेंस टीम के चीफ ज्ञानेश्वर सिंह मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं. मुंबई पहुंचकर विजिलिंस टीम स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल से पूछताछ कर सकती है. प्रभाकर सैल को दोपहर 2 बजे के करीब पेश होने को कहा गया है. सैल ने पिछले महीने एक हलफनामे में आरोप लगाया था कि क्रूज मादक पदार्थ मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उसने गोसावी को 25 करोड़ रुपये की सौदेबाजी करते सुना था.

NCB की विजलेंस टीम में पहले पांच मेंबर थे लेकिन अब 7 मेंबर हैं. NCB की ये विजलेंस टीम अब तक करीब 1 दर्जन लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है. अब NCB विजलेंस की टीम इस मामले के मुख्य गवाह किरण गोसावी, प्रभाकर सेल, मनीष भानुशाली, पूजा डडलानी के बयान दर्ज करेगी और सेम डिसूजा से पूछताछ करेगी. इसके अलावा सूत्रों की माने तो NCB विजलेंस की टीम इस बार स्पॉट भी विजिट करेगी (क्रूज पर भी जा सकती है). सूत्रों की माने तो अगर जरूरत पड़ी तो आर्यन खान को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

आर्यन खान ड्रग्स मामले में एनसीबी के डीडीजी संजय सिंह ने शुरू की जांच

उधर एनसीबी के उप महानिदेशक संजय सिंह के नेतृत्व में नवगठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को मुंबई जोनल ऑफिस में दर्ज आर्यन खान सहित छह ड्रग मामलों की जांच शुरू कर दी. सिंह, 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वह उन सभी छह मामलों की जांच का जिम्मा संभालेंगे, जो पहले क्षेत्रीय निदेशक समर वानखेड़े के नेतृत्व में थे, जिसमें 2 अक्टूबर की सनसनीखेज क्रूज शिप पार्टी छापे शामिल है. इस मामले में बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था.

एनसीबी ने शुक्रवार को इन मामलों की जांच के लिए सिंह की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया. वानखेड़े के खिलाफ रिश्वत और जबरन वसूली के कथित आरोपों की जांच शुरू की गई थी, जिसके एक हफ्ते बाद उन्हें जांच दल से हटा दिया. शुक्रवार को जारी एनसीबी के बयान में कहा गया है कि एनसीबी मुख्यालय की संचालन शाखा के अधिकारियों की एक एसआईटी का गठन एनसीबी के मुंबई क्षेत्रीय इकाई से कुल छह मामलों को संभालने के लिए किया गया है.

ये भी पढ़ें-

Aryan Drugs Case: क्रूज ड्रग्स केस में अरबाज मर्चेंट और अचित कुमार ने दर्ज करवाया NCB के सामने बयान, आर्यन से आज हो सकती है पूछताछ

Tamil Nadu Heavy Rain: तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया ‘रेड’ अलर्ट, पीएम मोदी ने की सीएम स्टालिन से बात

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया