
<p style="text-align: justify;"><strong>Aryan Khan’s Bail Hearing: </strong>ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है. आज एंटी ड्रग्स एजेंसी NCB के पक्ष में ASG (अतिरिक्त सॉलीसिटर जनरल) अनिल सिंह पक्ष रख रहे हैं. उन्होंने कोर्ट में कहा कि आरोपी नंबर एक आर्यन खान दो साल से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं, आर्यन ने पहली बार ड्रग्स नहीं लिया है. वे साजिश में शामिल हैं.</p> <p style="text-align: justify;">अदालत में आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी भी मौजूद हैं. इससे पहले मंगलवार और बुधवार को जस्टिस एन डब्ल्यू साम्बरे की अदालत में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के वकीलों ने पक्ष रखा और ड्रग्स लेने के आरोपों से इनकार किया. मुकुल रोहतगी ने मंगलवार को कोर्ट में कहा था कि आर्यन के पास से ड्रग्स की बरामदगी नहीं हुई है. वे किसी अन्य के बुलावे पर क्रूज पर गए थे.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






