Ashok Gehlot Cabinet: गहलोत सरकार में 11 नेता बनेंगे कैबिनेट मंत्री, चार को दिलाई जाएगी राज्यमंत्री पद की शपथ

Ashok Gehlot Cabinet: राजस्थान में रविवार को होने वाले शपथग्रहण समारोह में कुल 15 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. इसमें से 11 कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे, जिनमें 8 नए होंगे, जबकि 3 राज्यमंत्रियों को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा. इसके अलावा गहलोत सरकार में 4 नेता राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

सचिन पायलट खेमे से चार मंत्री

ममता भूपेश, टीका राम जूली और भजन लाल जाटव पहले से राज्य मंत्री हैं उन्हें केबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है. हेमा राम चौधरी और रमेश मीणा को सचिन गुट की तरफ़ से केबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है. बृजेंद्र ओला और मुरारी मीणा को सचिन पायलट गुट से राज्य मंत्री बनाया जाएगा. इस प्रकार कुल चार मंत्री पायलट गुट से होंगे.

राजेंद्र गूढा को राज्य मंत्री बनाया जा रहा है, जो कि बीएसपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल छह विधायकों में से एक हैं. विश्वेंद्र सिंह को सचिन पायलट गुट की बग़ावत के बाद केबिनेट मंत्री के पद से बर्खास्त किया गया था. अब वो पायलट कैम्प से दूरी बना चुके हैं और कुछ देर पहले सीएम अशोक गहलोत से मिलकर आए हैं. उनके अलावा सचिन ख़ेमे के रमेश मीणा भी बर्खास्त हुए थे, लेकिन उन्हें भी फिर केबिनेट मंत्री का पद मिल रहा है,

Farm Laws Withdrawn: Kangana Ranaut ने अब Indira Gandhi की तारीफ में पढ़े कसीदे, जानिए क्या-क्या कहा है

Farm Laws: MSP क्या होता है, इसको लेकर किसानों की सरकार से क्या मांगे हैं, समझिए

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News