Assam By-Polls Result: असम उपचुनाव में बीजेपी और उसकी सहयोगी यूपीपीएल ने सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की है. थौरा विधानसभा सीट पर बीजेपी के सुशांत बोरगोहेन ने 30,561 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. बीजेपी के सहयोगी यूपीपीएल उम्मीदवार जिरोन बसुमतारी और जोलेन डेमरी ने गोसाईगांव और तामुलपुर सीटों पर क्रमश: 28,252 और 50,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की. भबनीपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार फणीधर तालुकदार ने 25,641 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. मरियानी सीट से बीजेपी के रूपज्योति कुर्मी ने 40,104 वोटों के अंतर से जीत हासिल की.

बीजेपी और सहयोगी UPPL का सभी 5 सीटों पर कब्जा

यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार जिरोन बसुमतारी, लिबरल ने 28- गोसाईगांव में 58769 वोटों के साथ जीत हासिल की. बीजेपी के उम्मीदवार फणीधर तालुकदार ने 41-भबनीपुर सीट पर 64200 वोटों के साथ जीत हासिल की. बीजेपी के उम्मीदवार रूपज्योति कुर्मी ने 101- मारियानी सीट पर 55489 वोटों के साथ जीत हासिल की.

असम के मुख्यमंत्री ने दी जीत की बधाई

असम के मुख्यमंत्री ने हिमंत बिस्वा सरमा ने सभी उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी है. मतगणना के दौरान असम के मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट भी किया था और कहा था कि सभी 5 निर्वाचन क्षेत्रों में बीजेपी और सहयोगी दल जोरदार जीत हासिल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में लोगों के विश्वास का जोरदार समर्थन है. मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी आभार जताया.

असम की पांच विधानसभा सीटों- गोसाईगांव, भवानीपुर, तामूलपुर, मरियानी और थौरा में उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई थी. आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक शनिवार को हुए उपचुनाव में 7.96 लाख मतदाताओं में से 73.38 फीसदी ने वोट डाला था.

PM Modi in Glasgow: ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन पर बोले पीएम मोदी- सभी देशों के लिए ये बहुत बड़ा खतरा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट