पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Election)के नतीजों का एलान 10 मार्च को होना है. रिजल्ट से पहले सोमवार की शाम को एग्जिट पोल जारी किए गए हैं. इस एग्जिट पोल में राज्यों के अनुसार संभावित पार्टियों की जीत और हार का आकलन किया गया है. इसी एग्जिट पोल पर अब पार्टियों के नेता अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

पंजाबियों को नहीं हैं एग्जिट पोल पर विश्वास

इसी क्रम में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने अमृतसर में पत्रकारों से कहा है कि मुझे लगता है कि कोई भी पंजाबी एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता है. ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल पर रोक लगनी चाहिए. चुनाव आयोग का कहना है कि इससे मतदाता प्रभावित नहीं होते हैं लेकिन आजकल कुछ सरकारें जनता के पैसे का उपयोग करके जनमत सर्वेक्षण करवाती हैं. आम आदमी पार्टी जनता के पैसे का दुरुपयोग करते हुये इस समय यही कर रही है.

I think no Punjabi believes the exit polls. Opinion polls and exit polls should be banned. EC monitors that voters aren’t influenced, but nowadays some govts get opinion polls conducted using public money. AAP has done this: Shiromani Akali Dal Pres, Sukhbir S Badal, at Amritsar pic.twitter.com/6WIiocVB6s
— ANI (@ANI) March 9, 2022

आपको बता दें कि एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर यूपी में बीजेपी तो वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. कई ‘एग्जिट पोल’में यूपी में बीजेपी और पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को स्पष्ट बहुमत मिलने का सोमवार को अनुमान जताया गया है. कुछ में उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी को बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है.

यूपी में बीजेपी को मिल रहा है बहुमत

सीएनएन न्यूज 18, टाइम्स नाउ, रिपब्लिक टीवी और न्यूज एक्स चैनलों के एग्जिट पोल के अनुसार यूपी की 403 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 326 से 211 के बीच तो वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 160 से 71 सीट मिलने का अनुमान है.

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी और उसके सहयोगियों के लिए 288-326 सीट और सपा गठबंधन के लिए 71-101 सीट का अनुमान जताया, न्यूज 24-टुडे के चाणक्य ने राजग के लिए 294 सीट और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए 105 सीट की संभावना जताई.

Russia Ukraine War: यूक्रेन का रूस को करारा जवाब, दो दिन में मार गिराए दो बड़े अफसर, अब रेजिमेंट कमांडर को किया ढेर

Ukraine Russia War: यूक्रेन-रूस जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, मॉस्को से तेल-गैस के आयात पर लगाई रोक, जानें क्या होगा असर

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट