Assembly Elections 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में आज सुबह 10 बजे बीजेपी (BJP) केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी. इस बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी. यूपी (UP Elections) समेत पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी में उच्च स्तरीय बैठक पिछले दो दिन से लगातार चल रही हैं.

एक दो दिन में हो सकता है उम्मीदवारों का एलान

एक बार फैसला होने के बाद पहले और दूसरे चरण के लिए नामों का ऐलान एक दो दिन में किया जा सकता है. पिछले दो दिनों में गृहमंत्री अमित शाह, संगठन महासचिव बीएल संतोष, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा समेत पार्टी से जुड़े अन्य वरिष्ठ नेता लगातार उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा की. आज भी बैठक जारी रहेगी.

बीजेपी में लगी इस्तीफों की झड़ी

इस बीच बता दें कि बीते दो दिनों में यूपी की योगी सरकार और बीजेपी में जिस तरह से इस्तीफों की झड़ी लगी है, उसे देखते हुए अटकलें लग रही हैं कि अभी और इस्तीफे भी हो सकते है. सूत्रों से ऐसा पता चला है कि ऐसे कुल तेरह विधायकों की लिस्ट है जो बीजेपी छोड़ सकते हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य तो चौदह तारीख को धमाका करने की बात कह चुके हैं.

दो दिन में कुल 7 विधायकों से हाथ धो बैठी BJP

मंगलवार 11 जनवरी को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफे का एलान करके धमाका कर दिया. उनके साथ तीन अन्य विधायकों ने भी बीजेपी छोड़ दी. इसके अगले ही दिन यानी 12 जनवरी को वन और पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान का भी इस्तीफा हो गया. इस तरह यूपी में बीजेपी दो दिन में कुल 7 विधायकों से हाथ धो बैठी है.

यह भी पढ़ें-

Corona Discharge Policy: केंद्र ने डिस्चार्ज पॉलिसी में किया बदलाव, जानें अब अस्पताल में कब तक रहना होगा

UP Election 2022: दूसरे दिन 14 घंटे तक चली बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, आज भी जारी रहेगा उम्मीदवारों के नामों पर मंथन

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट