सुलतानपुर। डीएम और एसपी कार्यालय से महज 10 मीटर के दूरी पर शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके डाकखाने चौराहे पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव पर दबंगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव डाकखाने चौराहे पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से पूजा कर बाहर निकल रहे थे। हमले में पंचमुखी मंदिर के पुजारी अमरनाथ शुक्ला भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली से विवाद के चलते शहर के ही दबंग शैलेंद्र सिंह और अजय निर्भय समेत दर्जनों लोग असलहों व तलवारों के साथ अचानक डाकखाने चौराहे पर पंहुचे और विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव पर जान से मारने की नियत से हमला बोल दिया, जिसमें आशीष श्रीवास्तव को गंभीर चोटे आयी हैं। इस हमले में मंदिर के पुजारी अमरनाथ शुक्ला भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय सिंह को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है व आरोपी अजय सिंह को हिरासत में लिया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






