बीजेपी छोड़कर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन करने वाले बाबुल सुप्रियो ने सोमवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें मिलकर काफी खुशी हुई. बाबुल सुप्रियो ने कहा कि टीएमसी परिवार में उन्होंने मेरे बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. उन्होंने मुझे कहा कि मैं दिल से काम करूं और दिल से गाना गाऊं.

बाबुल सुप्रियो ने आगे कहा- मैं पार्टी बदलकर कोई इतिहास नहीं बना रहा हूं. मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को बहुत धन्यवाद दूंगा. उन्होंने कहा कि मैं आसनसोल से सांसद हूं, मैं बुधवार को दिल्ली जाऊंगा अगर स्पीकर मुझे समय देंगे तो मैं उसी दिन इस पद से इस्तीफा दे दूंगा.

I’m very happy to meet her. The affection & warmth with which she welcomed me to TMC family…She asked me to work with all my heart & sing with all my heart which I think is icing on the cake. She said ‘Pujor samayo tumi gaan karo’: Babul Supriyo after meeting CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/6BlwnoAy2O
— ANI (@ANI) September 20, 2021

केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटाए जाने के बाद कई हफ्तों तक कभी नरम तो कभी गरम तेवर दिखाने वाले बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को टीएमसी का दामन थामकर लोगों को चौंका दिया था. आसनसोल संसदीय सीट से दूसरी बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे सुप्रियो ने पूर्व में कहा था कि वह राजनीति छोड़ देंगे. हालांकि, बीजेपी नेतृत्व ने बाद में उन्हें लोकसभा का सदस्य बने रहने के लिये मना लिया था.

बाबुल सुप्रियो ने कहा कि उन्हें किसी को कुछ साबित नहीं करना है और वह 2014 में आसनसोल से बीजेपी के टिकट पर सांसद बनने के बाद से ही जमीनी स्तर की राजनीति करते रहे हैं. टीएमसी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुप्रियो ने कहा, “सार्वजनिक जीवन से रिटायर्ड हर्ट होने की संभावना के बजाए जिंदगी ने मेरे लिये एक नया रास्ता खोल दिया है.” उन्होंने कहा, “मुझे उस पार्टी (टीएमसी) से काफी प्यार और समर्थन मिला है, जिसके साथ मेरे रिश्ते खराब रहे हैं.”

ये भी पढ़ें:

बंगाल: आज सीएम ममता से मिलेंगे BJP छोड़कर TMC का दामन थामने वाले बाबुल सुप्रियो

Babul Supriyo On BJP: बाबुल सुप्रियो ने ज्वाइन की TMC, बोले- मैंने BJP के लिए बहुत मेहनत से काम किया, लेकिन…

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट