आम आदमी पार्टी की पंजाब में बड़ी जीत के बाद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे. पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने कहा कि, पहली बार शहीद के गांव में शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है. पहले ये समारोह स्टेडियम में हुआ करता था. साथ ही मान ने अपना भाषण इंकलाब जिंदाबाद के नारों से शुरू किया. जानिए पंजाब के नए सीएम भगवंत मान के भाषण की बड़ी बातें.

भगवंत मान ने कहा कि, हम उनकी भी सरकार हैं जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया. नए विधायकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, वक्त बहुत बड़ी चीज है, अहंकार नहीं करना है. भगत सिंह को ये चिंता नहीं थी कि देश कैसे आजाद होगा, उन्हें ये चिंता थी कि आजादी के बाद देश कैसा होगा.

बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर काम किया जाएगा. हम आपके लिए यहीं रहेंगे. आपके सहयोग से मुसीबत की जड़ खोजेंगे और उसका समाधान निकाला जाएगा. इसके लिए हर व्यक्ति को साथ देना होगा.

10 मार्च को पंजाबियों का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा गया. आने वाले सालों में पढ़ाया जाएगा कि लोगों ने बिना किसी डर, बिना किसी लालच के वोट कब डाले. इसका सही उत्तर होगा 20 फरवरी और जिसका नतीजा 10 मार्च को आया.

जैसे दिल्ली में लोग स्कूल देखने आते हैं, उसी तरह पंजाब में भी स्कूल देखने लोग आएं ऐसा काम करना होगा. अस्पताल ऐसे बनाएंगे कि बाहर के लोग यहां आकर फोटो खिंचवाएंगे. अगर जनता साथ हो तो किसी को भी कुछ भी बना सकती है. हम आज से ही काम करना शुरू कर देंगे.

जो पार्टी आंदोलन से खड़ी हुई उसने पूरी देश की राजनीति में बदलाव लाने का काम किया. अरविंद केजरीवाल ने आंदोलन से पार्टी बनाई, पूरे देश की राजनीति को सुधारने का काम किया. इसके लिए मैं उनका धन्यवाद देता हूं.

सोशल मीडिया पर किसी के साथ नहीं लड़ना है, लोगों को ये लगना चाहिए कि ऐसी सरकार आई है जो काम कर रही है. आपने हमें अपने दिलों में जगह दी है. हमें यहां रहकर अपना देश ठीक करना है. दूसरे देशों में हमें धक्के नहीं खाने. यहीं रहकर काम करेंगे.

आखिर में भगवंत मान ने शेर पढ़ते हुए कहा कि, हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है. उन्होंने कहा कि, हम हर साल भगत सिंह और गुरुनानक देव का नया कैलेंडर लेकर आते हैं, क्योंकि उन्होंने बैंकों में खाते नहीं खुलवाए, उन्होंने हमारे दिलों में खाते खुलवाए हैं. आखिर में भगवंत मान ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए.

ये भी पढ़ें -

लोकसभा में सोनिया ने उठाया सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मुद्दा, फेसबुक-ट्विटर पर लगाया नफरत फैलाने का आरोप

Punjab News: कांग्रेस ने हार के बाद उम्मीदवारों की बुलाई बैठक, चरणजीत सिंह चन्नी पर लगे गंभीर आरोप

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट