Madhya Pradesh: भोपाल में प्रेम प्रसंग (Love Affair) का अनोखा मामला सामने आया है. एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने के लिए जेंडर चेंज (Gender Change) करवाने का फैसला किया, उसका ट्रीटमेंट चल रहा था. माता पिता के समझाने के बाद उसका ट्रीटमेंट (Gender Change Treatment) बीच में ही रोकना पड़ा, इस कारण अब उसके शरीर में लड़का और लड़की दोनों के हार्मोन हैं. 32 साल का युवक घर में इकलौता बेटा है. उसके पिता क्लास वन ऑफिसर की पोस्ट से रिटायर्ड हैं. वह दिल्ली की मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करता है. वहां उसे विधवा महिला साथी से प्यार हो गया और उसने जेंडर चेंज कराने का फैसला लिया. पहले स्टेप में उसकी बॉडी में हॉर्मोनल चेंज (Hormonal Changes) आए. इससे वह लड़कियों जैसा व्यवहार करने लगा. अचानक आए बदलाव के बाद फैमिली के सामने खुलासा हुआ.

विधवा महिला के लिए जेंडर चेंज

इस घटना के बाद युवक के माता-पिता भोपाल की एडवोकेट और काउंसलर सरिता राजानी के पास पहुंचे. उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ महीने से उनके बेटे में काफी परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं. वह अकेला रोता था, गुस्सा में रहता है और बात-बात पर चिढ़ने लगता है. काउंसलर एडवोकेट सरिता ने उनकी गुहार पर लड़के और महिला की काउंसलिंग की. फिलहाल युवक का जेंडर चेंज करने का ट्रीटमेंट बीच में रोक दिया गया है.

परिवार ने युवक का कराया काउंसलिंग

काउंसलिंग के दौरान युवक ने बताया कि उसके साथ 30 साल की एक महिला जॉब करती है. महिला के पति की दो साल पहले कोरोना के कारण मौत हो गई है. उसकी एक बेटी भी है. दोनों करीब 6 महीने पहले ही मिले. वह अपने घर नहीं जाना चाहती है. वह अकेले रहती है. यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई और प्यार हो गया युवक ने शादी करने का प्रस्ताव रखा, तो महिला ने मना कर दिया.

महिला ने कहा कि उसका पति उसे बहुत प्यार करता था. वह उसका बहुत ख्याल रखता था. वह उसके अलावा किसी और को पति के रूप में नहीं देख सकती. इसके बाद युवक ने लड़की बनने का फैसला लिया.

ये भी पढ़ें:

Watch: जब जबड़ा फाड़ते हुए मगरमच्छ हुआ हमलावर… तो शख्स ने ऐसे बचाई अपनी जान

Hug Day: सिंगल की फौज, सोशल मीडिया पर मीम्स के सहारे ले रही ‘हग डे’ पर मौज

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट