CM Bhupesh Baghel’s Father Gets Bail: कथित विवादित टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को रायपुर की एक अदालत ने शुक्रवार को ज़मानत दे दी. ये जानकारी नंद कुमार बघेल के वकील गजेंद्र सोनकर ने दी. नंद कुमार बघेल को ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में एक अदालत ने 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था.

सात सितंबर को हुई थी गिरफ्तारी

75 साल के नंद कुमार बघेल को सात सितंबर को रायपुर पुलिस ने विवादित बयान देने के मामले में गिरफ्तार किया था. नंद कुमार बघेल के खिलाफ ‘सर्व ब्राह्मण समाज’ ने रायपुर के डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. देर रात को पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया था.

नंद कुमार बघेल के किस बयान पर विवाद

पुलिस अधिकारी ने बताया था कि शिकायत में संगठन ने आरोप लगाया कि हाल में मुख्यमंत्री के पिता ने ब्राह्मणों को विदेशी बताकर लोगों से उनका बहिष्कार करने की अपील की. उन्होंने कथित तौर पर लोगों से ब्राह्मणों को गांव में घुसने नहीं देने का भी आह्वान किया. नंद कुमार बघेल पर भगवान राम के बारे में भी कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है. उन्होंने बताया कि संगठन ने अपनी शिकायत में कहा कि मुख्यमंत्री के पिता की कथित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

किन धाराओं के तहत दर्ज हुआ है केस

पुलिस के मुताबिक नंद कुमार बघेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 153ए (विभिन्न समूहों के बीच धर्म, जाति, जन्मस्थान, निवास और भाषा के आधार पर वैमनस्य पैदा करना) और धारा-505(1)(बी) – के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Bhabanipur By Poll: सीएम ममता बनर्जी ने नामांकन दाखिल किया, कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘खेला होबे’ के नारे

भवानीपुर उपचुनाव: कौन हैं प्रियंका टिबरेवाल जिन्हें बीजेपी ने ममता के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट