विदेश मंत्री एस जयशंकर मालदीव और श्रीलंका की यात्रा पर शनिवार को रवाना हो गए. इस दौरान वह भारत के इन दो प्रमुख समुद्री पड़ोसियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे.

जयशंकर पहले मालदीव जाएंगे जहां वह भारत के सहयोग से चल रही कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे. इसके बाद विदेश मंत्री 28 मार्च से 30 मार्च तक श्रीलंका का दौरा करेंगे.

श्रीलंका को भारत ने दिया है एक अरब डॉलर का श्रण

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत ने एक सप्ताह पहले ही एक अरब डॉलर का ऋण दिया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि 26 और 27 मार्च के दौरान मालदीव के अद्दू शहर एक दौरे के दौरान जयशंकर राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात करेंगे और विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ चर्चा करेंगे.

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “विदेश मंत्री के दौरे के दौरान द्विपक्षीय विकास सहयोग से संबंधित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे और मालदीव के सामाजिक आर्थिक विकास में योगदान देने वाली भारत के सहयोग से चल रही कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा.”

श्रीलंका में बिम्सटेक की बैठक में शामिल होंगे जयशंकर

जयशंकर 28 से 30 मार्च के बीच श्रीलंका का दौरा करेंगे. विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि श्रीलंका में विदेश मंत्री की द्विपक्षीय बैठकों से यह पता चलता है कि भारत के लिए श्रीलंका की कितनी अहमियत है. जयशंकर 29 मार्च को बिम्सटेक की बैठक में भी शामिल होंगे.

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नई कोरोना गाइडलाइन्स जारी, इन चीजों में दी गई राहत

देश में Petrol-Diesel की बढ़ती कीमतों की क्या है वजह? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ABP News को बताया

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट