Bipin Rawat Helicopter Crash Live Updates: तमिलनाडु के कून्नूर में सेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर बुधवार की दोपहर क्रैश हो गया है. इसमें सीडीएस बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थे. इसके साथ ही, इस हेलीकॉप्टर में हवलदार सतपाल, एस. एल. लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह समेत कुल 14 लोग सवार थे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश पर संसद में ब्रीफिंग देंगे. ब्रीफिंग देने के लिए राजनाथ सिंह संसद पहुंच चुके हैं. वायुसेना के इस हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनके परिवार के सदस्य और सेना के कई अन्य ऑफिसर मौजूद थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना स्थल से 11 शवों को बरामद किया गया है. शव को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

इधर, बिपिन रावत को अस्पताल ले जाया गया है. पूरे मामले खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ब्रीफिंग दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश होने पर ट्वीट करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर में सवार बिपिन रावत, उनके परिवार और अन्य लोगों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं.

हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया. फिलहाल यह मालूम नहीं चल पाया है कि सेना का हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण क्रैश हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण. क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर से आग की लपटें उठने लगीं. हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद शुरू कर दी. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स सूत्रों ने बताया कि जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट