पश्चिम बंगाल के बीरभूम के रामपुरहाट में हुई हिंसा की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. गुरुवार को SIT की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. कलकत्ता हाई कोर्ट ने SIT को गुरुवार दोपहर 2 बजे तक केस डायरी और अन्य संबंधित दस्तावेज उसके सामने पेश करने का निर्देश दिया था.

HC ने राज्य सरकार को पूर्वी बर्दवान जिला न्यायाधीश की देखरेख में क्षेत्र में तुरंत सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया था. कोर्ट ने केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, दिल्ली को अपराध स्थल का दौरा करने और बिना देरी किए सबूत एकत्र करने का निर्देश दिया.

क्या है पूरा मामला?

बीरभूम के रामपुरहाट के बोगतुई गांव में मंगलवार को करीब एक दर्जन मकानों में कथित तौर पर आग लगा दिए जाने से दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई. यह घटना सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता भादू शेख की कथित हत्या के कुछ घंटों के बाद हुई. बीजेपी ने इस हिंसा के लिए राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस समर्थित ‘‘गुंडों’’ को जिम्मेदार ठहराया.

ये भी पढ़ें- IPL 2022: आईपीएल के मैचों पर आतंक का साया, दहशतगर्दों ने की थी वानखेड़े स्टेडियम और ट्राइडेंट होटल की रेकी

केरल सरकार के ‘सिल्वर लाइन प्रोजेक्ट’ पर दिल्ली में हंगामा, विजय चौक पर UDF सांसदों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट