Assembly Elections 2022: आज राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी. इस बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगेगी. अब तक बीजेपी की ओर से यूपी में 109 उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं. यूपी से दो नामों का एलान बीजेपी ने कल कर दिया था.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि पिछले तीन दिन की मैराथन बैठक के बाद बीजेपी ने यूपी के बाकी चरण के उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर लिया है. तीसरे, चौथे, पांचवें चरण के उम्मीदवारों के नाम तय हो चुके हैं. साथ ही गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी फाइनल हो चुका है.

160 सीटों के लिए बीजेपी की कोर कमिटी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. इसके लिए जेपी नड्डा, अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, सुनील बंसल, सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के बीच लंबी चर्चा हुई.

अब कोर कमिटी की इस फाइनल लिस्ट को केंद्रीय चुनाव समीति की बैठक में रखा जाएगा. जानकारी के मुताबिक चुनाव समीति चर्चा के बाद इस लिस्ट पर अपनी मुहर लगा देगी. यूपी ही नहीं बीजेपी ने बाकी चार चुनावी राज्यों गोवा, उत्तराखंड, पंजाब के उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला भी कर लिया है.

सुबह 11.30 केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी. अब देखना है कि किसको मिलेगा टिकट और किसका कटेगा पता और बीजेपी सीटों के लिए क्या नया समीकरण लेकर आती है?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट