भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों सर्बानंद सोनोवाल और एल मुरुगन को राज्यसभा उपचुनावों के लिए क्रमश: असम तथा मध्य प्रदेश से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. पार्टी के एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है.

गौरतलब है कि दोनों नेताओं सर्बानंद सोनोवाल और एल मुरुगन को हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद में शामिल किया है उन्हें छह महीने के अंदर संसद सदस्य बनना होगा.

[tw]https://twitter.com/ANI/status/1439104061983186945?s=20[/tw]

असम में आरएस उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट कर पीएम मोदी, अमित शाह सहित कई नेताओं को धन्यवाद किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, “मैं पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, एचएम अमित शाह, वरिष्ठ नेता बीएल संतोष और अन्य को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने मुझे एक मौका दिया है, मुझे आने वाले दिनों में देश के लिए भक्ति और ईमानदारी के साथ काम करना होगा.”

https://twitter.com/ANI/status/1439143088929181697?s=20

वहीं सोनोवाल और मुरुगन का राज्यसभा में आना लगभग तय है क्योंकि भाजपा को दोनों राज्यों की विधानसभा में बहुमत प्राप्त है. असम में बिस्वजीत दैमारी के इस्तीफा देने से राज्यसभा की एक सीट खाली हो गयी थी. दैमारी विधानसभा अध्यक्ष बने हैं. मध्य प्रदेश में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के इस्तीफे के बाद उच्च सदन की एक सीट खाली हो गयी जिन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है.

ये भी पढ़ें

Punjab Crises: कांग्रेस आलाकमान का सीएम अमरिंदर सिंह को इशारा, सीएम पद छोड़ने के लिए कहा- सूत्र

Punjab Congress Crisis: विधायक दल की बैठक से पहले सुनील जाखड़ का ट्वीट- ‘राहुल ने बड़ा फैसला लिया, कार्यकर्ता खुश

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट