- भाजपा नेता व नपासु चेयरमैन पति की भगवान परशुराम (Bhagwan Parshuram) पर अमर्यादित टिप्पणी से नगरवासियों में आक्रोश
- बीते 14 मई को विभिन्न संगठनों द्वारा जिले में मनाई गयी थी भगवान परशुराम जयन्ती (Bhagwan Parshuram)
- जिले में बढ़ रहे कोरोनासंक्रमण के बावजूद भी नगरपालिका पर लापरवाही बरतने का नगरवासियों का आरोप
[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]By Mayank Shukla[/avatar]
सुलतानपुर। सुलतानपुर नगर पालिका चेयरमैन बबिता जायसवाल के पति व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल का विवादों से पुराना नाता रहा है। लेकिन मौजूदा समय में अजय जायसवाल भगवान परशुराम (Bhagwan Parshuram) को लेकर अपनी अमर्यादित टिप्पणी के चलते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ट्रोल हो रहे हैं। भाजपा नेता द्वारा की गयी इस अमर्यादित टिपण्णी के खिलाफ जनपद का ब्राह्माण समाज भी काफी आक्रोशित है।
गौरतलब है कि बीते 14 मई को जिले में कोरोना लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कई विभिन्न संगठनों द्वारा भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री बांटी गयी। लेकिन इसी दौरान अजय जायसवाल द्वारा अपने फेसबुक पर भगवान परशुराम (Bhagwan Parshuram) को ‘बाहुबली’ की संज्ञा दिए जाने वाले पोस्ट से जिले का ब्राह्मण समाज काफी ज्यादा नाराज हो गया। अजय जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा –
मानव सभ्यता को बचाने के लिए अपनी अस्थियाँ दान करने वाले ब्राह्मण कुल जन्मे महर्षि दधीचि क्यों नहीं “ब्राह्मण शिरोमणि”…
Posted by अजय कुमार जायसवाल on Saturday, 15 May 2021
‘मानव सभ्यता को बचाने के लिए अपनी अस्थियां दान करने वाले ब्राह्मण कुल जन्मे महर्षि दधीचि क्यों नहीं “ब्राह्मण शिरोमणि” उनकी जयंती क्यों नहीं? शायद वे बाहुबली नहीं थे इसलिए? आइये आने वाले 14 सितम्बर को उनकी जयन्ती मनाये’
इस पोस्ट के बाद जनपदवासियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए भाजपा नेता अजय जायसवाल की इस पोस्ट को आड़े हाथों लिया। लोगों ने अजय जायसवाल को नगर में मच्छरों की दवाओं का छिड़काव व सैनिटाइज़ेशन पर अधिक जोर डालने की नसीहत दी। कई लोगों ने अजय जायसवाल के इस विवादित पोस्ट पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा ‘नगर की समस्याओं को दूर करने और अपने काम के प्रति जिम्मेदार बनने पर ध्यान देंगे तो वोट के लिए ऐसी पोस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी’। बता दें कि कोरोनाकाल में नगरपालिका सुलतानपुर द्वारा बरती गयी लापरवाहियों को लेकर जनपदवासी पहले से ही नाराज थे और ऐसे में अजय जायसवाल की इस पोस्ट ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। गौरतलब है कि जनपद में बीते कुछ समय में काफी अधिक कोरोनासंक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवती ने हिन्दू व्यक्ति को प्लाज़्मा डोनेट करने के लिए तोड़ा रोजा
नाराज नगरवासियों ने अजय जायसवाल पर आरोप लगाते हुए बताया कि सुलतानपुर की नगर पालिका अध्यक्ष भले ही बबिता जायसवाल हों लेकिन सभी को पता है कि असल में नगर पालिका का कार्यभार कौन देख रहा है। जिले में एक तरफ कोरोना का प्रकोप जारी है। ऑक्सीजन और दवाओं की कमी के चलते लोगों की जान पर बनी हुई है और ऐसे में नगरपालिका अध्यक्ष के पति द्वारा की गयी इस अमर्यादित टिपण्णी से स्पष्ट है कि मौजूदा नगरपालिका चेयरमैन के पति को लोगों की जान से कहीं अधिक परवाह अपनी धार्मिक व जातिगत राजनीति की है।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
GURGAONMarch 25, 2026बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत: शनिवार को भी खुले रहेंगे DHBVN के कैश काउंटर, सरचार्ज से बचने का मौका
BREAKING NEWSMarch 25, 2026UAPA केस में आसिया अंद्राबी को उम्रकैद, दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला






