BJP Meeting On Elections: पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कल बीजेपी की बड़ी बैठक, चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी पार्टी

BJP Meeting On Elections: कल बीजेपी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक होगी. इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी के मोर्चा प्रमुखों को पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के टिप्स देंगे. इसके साथ ही बीजेपी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी.

बैठक में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक देशभर में जो सेवा और समर्पण अभियान चलाया गया था उस पर भी चर्चा होगी. इसके लिए सभी नेताओं को इस अभियान की उपलब्धियों से जुड़े रिपोर्ट कार्ड को लेकर आने को कहा गया है. बैठक में पार्टी के विस्तार, सभी राष्ट्रीय महासचिवों के राज्यों के चक्रीय प्रवास और चुनावी राज्यों के लिए नियुक्त किए गए चुनाव प्रभारियों की रिपोर्ट पर भी चर्चा की जाएगी.

कोरोना के टीके पर प्रगति रिपोर्ट और पार्टी के कार्यकर्ताओं की भागीदारी, कोरोना के टीके के 100 करोड़ डोज को लेकर प्रोग्राम के अलावा आगामी पांच राज्यों की चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी. इस बात की भी संभावना है कि बैठक के अंत में प्रधानमंत्री का संबोधन होगा. हालांकि पीएमओ ने अबतक इस बात की पुष्टि नहीं की है.

यह भी पढ़ें

पंजाब कांग्रेस में घमासान जारी, सिद्धू ने सोनिया गांधी को 13 मुद्दों पर लिखी चिट्ठी, मिलने का वक्त भी मांगा

अब भोपाल में हिट एंड रन का मामला, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News