भाजपा (BJP) किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व भाजपा (BJP) विधायक सुरेंद्र सिंह के मध्य सुदिष्ट बाबा की भूमि को कथित रूप से क्रय करने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब लगातार बढ़ता ही जा रहा है
संवाददाता: राहुल सिंह राणा
वाराणसी। पूर्वांचल के बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार ग्राम में सुदिष्ट बाबा की भूमि को कथित रूप से क्रय करने को लेकर भाजपा (BJP) किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व भाजपा (BJP) विधायक सुरेंद्र सिंह के मध्य शुरू हुआ विवाद अब बढ़ने लगा है। भाजपा (BJP) की यूथ विंग भाजयुमो के एक नेता ने भाजपा (BJP) विधायक के विरुद्ध घोटाले व भ्रष्टाचार का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के मध्य शुरू हुआ विवाद अब निरन्तर बढ़ता ही जा रहा है।
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पिछले दिनों सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर उनके सगे भांजे विनय सिंह की आड़ में निशाना साधा था तथा इब्राहिमाबाद नौबरार ग्राम में सुदिष्ट बाबा की भूमि को फर्जी तरीके से क्रय करने का आरोप लगाया था।
विधायक पर किये ताबड़तोड़ कई हमले
इस आरोप के बाद स्वयं को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के आई टी सोशल मीडिया हेड बताने वाले अनन्त मिश्रा ने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। साथ ही विधायक पर ताबड़तोड़ कई हमले भी किये हैं। उन्होंने ट्विटर पर विधायक के बेटे का वीडियो पोस्ट कर दुराचारी पुत्र बताते हुए लिखा है कि दूसरे के उपर फर्जी प्रेस कांफ्रेंस से अच्छा है कि अपने पुत्र पर प्रेस कांफ्रेंस करिये।
कहा- कितना घोटाला किया, इसकी भी जांच जरूरी
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि मै विनय सिंह दलकी का समर्थन करता हूं। विनय ने बेरोजगारों को रोजगार का वादा किया है, यह विधायक को खल रही है। दीपक अनन्त मिश्रा यही नहीं रुके। उन्होंने भाजपा विधायक पर परोक्ष रूप से घोटाले का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि दूबे छपरा में बांध बनाने के लिये 39 करोड़ आया, बांध एक वर्ष में ही ढह गया। कितना घोटाला किया, इसकी भी जांच जरूरी है। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में उल्लेख किया है कि साइकिल से चलने वाले की बलिया में तीन करोड़ की जमीन है, इसकी भी जांच जरूरी है।
हालांकि भाजपा सांसद मस्त के निजी सचिव अमन सिंह ने स्पष्ट किया है कि दीपक सांसद जी के आई टी सेल के प्रभारी नही हैं और सांसद का इनसे कोई जुड़ाव नही है। इसके पूर्व सांसद के भांजे विनय सिंह ने भाजपा विधायक पर हमला करते हुए कहा था कि फर्जी व गलत काम करने वाले क्यों व्याकुल हैं , इसकी जानकारी सभी को है।
यह भी पढ़ें: निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली रोकने का कानून तो बना लेकिन लागू करने में सरकार नाकाम
इस बीच भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस पूरे मामले में कहा कि वह कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नही करेंगे। उन्होंने माई नेशन न्यूज़ टीम से आज बातचीत में कहा कि उन्होंने सुदिष्ट बाबा के भूमि की रक्षा का संकल्प लिया है। इस भूमि को बसपा की सरकार के समय अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा कर काश्तकारों के नाम दर्ज करा लिया गया तथा अब काश्तकारों से भूमि क्रय कर जमीन पर कब्जे का प्रयत्न किया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि वह इस इस भूमि की रक्षा के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।
देश और दुनिया से जुड़ी सभी ख़बरों को English Language में पढ़ने के लिए क्लिक करें: My Nation News
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





