Breaking News Hindi LIVE Updates, 25 November 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गौतम बुद्ध नगर के जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का आधारशिला रखेंगे. आधारशिला कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी है. पूरे कार्यक्रम स्थल को एसपीजी ने अपने हैंडओवर में ले लिया है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मंच को सजाने में 20 क्विंटल फूलों की लड़ियां लगाई जा रही हैं ताकि मंच को भव्य और खूबसूरत बनाया जा सके. ये कार्यक्रम दोपहर 1 बजे होना है.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज लोकसभा और राज्यसभा में पार्टी के वरिष्ठ सांसदों के साथ बैठक करेंगी. संसद में किन मुद्दों को उठाना है और मोदी सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी. सूत्रों के मुताबिक, किसानों के मुद्दे और महंगाई समेत करीब 15-16 ज्वलंत मुद्दे हैं जो कांग्रेस संसद के शीत कालीन सत्र में उठाएंगी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर सीमा विवाद को निपटाने को लेकर असम और मिजोरम के मुख्यमंत्री आज दिल्ली में बैठक करेंगे. सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों के बीच पिछले दिनों संघर्ष हुआ था. जिसमें दोने राज्यों के अधिकारियों के खिलाफ एक दूसरे राज्य ने एफआईआर दर्ज की थी. साथ ही इस झड़प में कई लोग मारे भी गए थे.

हाथरस मामले की आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होगी. अदालत ने सभी पक्षों से तैयारी से आने को कहा था. लखनऊ खंडपीठ ने 25 नवंबर को हाथरस मामले की सुनवाई पूरी करने का निर्णय लेते हुए कहा है कि यदि उस दिन पक्षकारों की ओर से बहस पूरी नहीं हो पाती तो सुनवाई अगले दिन भी जारी रहेगी.

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला सहित 14 नगर निकायों के लिए आज मतदान होगा जिनपर जीत के लिए एक बार राज्य पर मजबूत पकड़ रखने वाली माकपा, मौजूदा समय में राज्य की सत्ता पर काबिज भाजपा और प्रदेश में पैठ बनाने की कोशिश कर रही तृणमूल कांग्रेस मुकाबले में हैं. यह चुनाव अदालती मुकदमों, गिरफ्तारियों और राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच हो रहे हैं.

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या मामले पर सीबीआई द्वारा दायर चार्जशीट पर आज सीजेएम कोर्ट में सुनवाई होगी. अदालत में बचाव और सरकारी पक्ष अपनी दलीलें रखेंगे. इसके बाद कोर्ट तय करेगी कि चार्जशीट को मंजूर करना है या नहीं. इसके साथ ही आज ही तीनों आरोपियों आनंद गिरि, पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी, उनके बेटे संदीप तिवारी की न्यायिक हिरासत बढ़ाने पर भी सुनवाई होनी है.

ये भी पढ़ें-
12 कांग्रेस विधायकों के TMC में शामिल होने पर अमित मालवीय ने कसा राहुल गांधी पर तंज, कहा- उनका दोष नहीं

Kolkata Police ने त्रिपुरा CM के OSD संजय मिश्रा को भेजा नोटिस, पालन नहीं करने पर दी गिरफ्तारी की ‘धमकी'

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट