Breaking News Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे. पीएमओ ने ट्वीट कर जानकारी दी है. अपने संबोधन में पीएम मोदी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई, कश्मीर, 100 करोड़ वैक्सीनेशन या अर्थव्यवस्था पर बोल सकते हैं. पीएम मोदी की तरफ से लगातार देश के लोगों को वैक्सीन लगाने की जनता से अपील की जा रही थी. रिकॉर्ड वैक्सीनेशन का कीर्तिमान बनाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि देश ने इतिहास रचा है. वहीं, दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर 35-35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 106 रुपये 89 पैसे और डीजल 95 रुपये 62 पैसे प्रति लीटर हो गया है. देश और दुनिया से जुड़ी तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए एबीपी न्यूज़ के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.

अन्य बड़ी खबरें-

ड्रग्स केस में अभिनेत्री अनन्या पांडे की आज भी एनसीबी दफ्तर में पेशी होगी. एनसीबी ने उन्हें सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है. जांच के दौरान आर्यन खान के व्हाट्सएप चैट में अनन्या का नाम आया था था. कल अनन्या से दो घंटे पूछताछ की गई थी.

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडाल में कथित तौर पर कुरान शरीफ रखने का आरोपी इकबाल हुसैन कॉक्स बाजार से गिरफ्तार हो गया है. इसी घटना के बाद बांग्लादेश हिंदुओं के खिलाफ हिंसा फैल गई थी.

[yt]https://www.youtube.com/watch?v=odmHZVWb7ws&ab_channel=ABPNEWS[/yt]

यह भी पढ़ें-

IFFI: गोवा में आयोजित होगा 52वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, पहली बार OTT प्लेटफॉर्म को मिला न्योता

Bangladesh Violence: बांग्लादेश हिंसा का मुख्य आरोपी इकबाल हुसैन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा मंडप में कुरान रखने का आरोप

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया