Breaking News Hindi LIVE Updates, 15 November 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया था. अब पीएम के इस ऐलान के क्रियान्वयन की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है. आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होनी है बैठक में तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के लिए एक बिल को मंजूरी दिए जाने की संभावना है. बिल को कैबिनेट की मंजूरी के बाद संसद के दोनों सदनों में पारित करवाया जाएगा जिसके बाद तीनों कृषि कानून विधिवत रूप से खत्म हो जाएंगे. मोदी कैबिनेट आज इन कानूनों की वापसी पर अपने मंजूरी दे सकती है. कैबिनेट की बैठक पीएमओ में आज सुबह 11 बजे शुरू होगी.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता में कहा कि वह बुधवार को दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगी और उनके समक्ष त्रिपुरा हिंसा और बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने का मुद्दा उठाएंगी. ममता शाम 5 बजे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी.

मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों ने दो नाम खूब छाए हुए हैं, एक पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का तो दूसरा बीजेपी के फॉयरब्रांड विधायक रामेश्वर शर्मा का क्योंकि दोनों ही नेता अपने-अपने बयानों से सुर्खियों में बने हुए है.

सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर अभी विवाद खत्म भी नहीं हुआ था कि अब एक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी की किताब पर घमासान शुरू हो गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी ने अपनी नई किताब के जरिए साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई नहीं करने के लिए मनमोहन सरकार पर हमला बोला है.

दिल्ली एनसीआर प्रदूषण मामले पर आज फिर सुनवाई होनी है. इससे पहले पीछली सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस एनवी रामना जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच में बार-बार प्रदूषण को रोकने के प्रयासो को लेकर असंतोष जताया था इस मामले से जुड़े सभी पक्ष जिम्मेदारी लेने की जिम्मेदारी दूसरे पर डालने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-
Madhya Pradesh: दिग्विजय सिंह की बीजेपी MLA को चुनौती, रामेश्वर शर्मा स्वागत के लिए तैयार

Weather Update: पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में गिर सकता है न्यूनतम तापमान, जानें- कैसा रहेगा मौसम

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट