Breaking News Hindi LIVE Updates, 26 October 2021: रोम में आयोजित हुए जी20 शिखर सम्मेलन में सिलसिलेवार बैठकों में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप दौरे के अपने दूसरे पड़ाव में स्कॉटलैंड के ग्लासगो पहुंच गए. मोदी जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के रूपरेखा समझौते के लिए पक्षकारों के 26वें शिखर सम्मेलन (सीओपी-26) में शामिल होंगे. इस सम्मेलन के इतर वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ द्विपक्षीय संवाद भी करेंगे. मंगलवार तक की अपनी तीन दिवसीय ब्रिटेन यात्रा के दौरान मोदी सीओपी-26 सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सोमवार को दोपहर बाद के एक सत्र में भारत की जलवायु कार्रवाई योजना के बारे में राष्ट्रीय बयान जारी किया जाएगा.

अन्य खबरें-

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज एक दिन की यात्रा पर गोवा आएंगे. वह आज शाम गोवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. आम आदमी पार्टी ने 2022 में गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है.

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि पार्टी कमल के फूल पर चुनाव लड़ेगी जबकि अमित शाह कह चुके हैं. 2022 में योगी की जीत ही मोदी की जीत है. केशव लगातार कहते रहे हैं कि चुनाव नतीजों के बाद चुने हुए विधायक नए सीएम का चुनाव करेंगे.

बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई अधिक वर्षा के कारण नुकसान का सामना करने वाले किसानों की समस्याओं को दूर करने में राज्य सरकार की विफलता के विरोध में आज राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी. पार्टी ने सार्वजनिक स्थानों पर काली पट्टी बांधकर आज विरोध दर्ज कराने का फैसला किया है. स्थानीय नेता संबंधित सरकारी कार्यालयों में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे.

राष्ट्रीय राजधानी में करीब 19 महीने बाद सोमवार को आठवीं तक के छात्रों के लिए कई स्कूल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल गए. कोविड-19 के कारण मार्च 2020 से स्कूलों में कक्षाएं बंद कर दी गई थीं. नौंवी से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल सितंबर में खुल गए थे.

ये भी पढ़ें-
महंगाई का एक और झटका! दिवाली से पहले कमर्शि‍यल LPG सिलेंडर 266 रुपये महंगा, दिल्ली में दाम 2 हजार के पार

कांग्रेस ने ममता बनर्जी को याद दिलाया पुराना रिश्ता, पूछा- बीजेपी के साथ गठबंधन क्यों किया था?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया