Budget Session: मंगलवार से शुरू हुए बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें अलग-अलग समय पर आयोजित की जाएंगी. इसका मुख्य कारण कोविड संबंधित सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना है. जानकारी के मुताबिक आज से दोनों सदनों की कार्यवाही अलग-अलग समय पर पांच-पांच घंटे के लिए आयोजित होंगी. राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी तो वहीं लोकसभा की कार्यवाही 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी.

बता दें, बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलना है. लोकसभा बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना को देखते हुए दोनों सदनों के चैम्बर और दीर्घाओं का इस्तेमाल सदस्यों के बैठने के लिए होगा. पहले चरण के बाद 12 फरवरी से 13 मार्च तक एक माह के अवकाश रहेगा. वहीं, 14 मार्च से शुरू होने वाले दूसरे चरण 8 अप्रैल तक चलेगा. बजट के इस सत्र में मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी तो वहीं संबंधित विभागों के मंत्री उत्तर देने का काम करेंगे. माना जा रहा है बजट पर चर्चा के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब के साथ सभी विभागों की अनुदान मांगों और वित्त विधेयक को पारित किया जाएगा. बताते चले, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आज यानी 2 फरवरी को शुरू होगी.

7 फरवीर को पीएम मोदी देंगे जवाब

वहीं, 7 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब देंगे जिस पर सबकी निगाहें टिकी होंगी. उत्तरप्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पर तीखी बहस होते देखी जा सकती है. वहीं आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेंगे तो वहीं बीजेपी की ओर से हरीश द्विवेदी बहस की शुरुआत करेंगे.

यह भी पढ़ें.

SBI के 44 करोड़ ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, बैंक ने आज से कर दिया ये बड़ा बदलाव, खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट