Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक में गेहूं और अन्य फसलों पर एमएसपी बढ़ाने को लेकर फैसला लिया जा सकता है. पीएम मोदी के आवास पर होने वाली इस बैठक में टेलिकॉम और टेक्सटाइल सेक्टर के लिए राहत पैकेज देने के लिए भी फैसला लिया जा सकता है. सूत्रों ने ये जानकारी दी है.

बता दें कि किसानों का 9 महीने से अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन जारी है. यही नहीं हाल के दिनों में किसान संगठनों ने अपने आंदोलन को और हवा दी है. आज ही करनाल में महापंचायत के बाद मिनी सचिवालय तक मार्च निकाला.

इसके बाद भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा, ”हम किसान साथियों समेत लघु सचिवालय करनाल में पहुंच चुके हैं पुलिस ने हिरासत में जरूर लिया था लेकिन युवाओं के जोश के आगे पुलिस को छोड़ना पड़ा, किसान साथियों के साथ सचिवालय पर उपस्थित हूं लड़ाई जारी रहेगी.”

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भी महापंचायत का आयोजन किया. इस दौरान किसान नेताओं ने सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ जमकर बयानबाजी की. किसान संगठनों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ और बड़ी सभाओं का आयोजन किया जाएगा.

आंदोलनकारी किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस ले और एमएसपी पर कानून बनाए.

करनाल के मिनी सचिवालय पहुंचे हजारों किसान, टिकैत बोले- युवाओं के जोश के आगे हिरासत से पुलिस ने लोगों को छोड़ा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट