Modi Cabinet Meeting: कैबिनेट की आज होने जा रही बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है. कैबिनेट की बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाने का एलान किया जा सकता है. कैबिनेट की बैठक सुबह साढ़े ग्यारह बजे होगी. गति शक्ति प्रोजेक्ट को भी मंजूरी मिलने की संभावना है. कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने इस लांच किया था.

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तमाम परियोजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी पर प्रेजेंटेशन दिया जाएगा. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियमित रूप से मंत्रिपरिषद की बैठकें करते हैं, जिनमें मंत्री महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रेजेंटेशन देते हैं. इन बैठकों से मंत्रियों को तमाम कल्याणकारी योजनाओं की ताजा जानकारी मिलने में मदद मिलती है.

गौरतलब है कि पिछले महीने 28 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई थी. ऐसा बताया गया था कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पीयूष गोयल ने विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन, नीतियों और सरकारी घोषणाओं के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया था. इस प्रेजेंटेशन से पहले तमाम परियोजनाओं के क्रियान्वयन और सरकारी योजनाओं की प्रगति में सुधार और इसमें तेजी लाने पर चर्चा की गई थी.

इससे पहले बैठक के दौरान 14 सितंबर को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दक्षता और समय प्रबंधन पर प्रेजेंटेशन दी थी. मंत्रिपरिषद की 14 सितंबर की हुई बैठक के बाद सूत्रों ने कहा था कि यह एक ‘चिंतन शिविर’ की तरह था और शासन में और सुधार के लिए इस तरह के सत्र आगे भी आयोजित किए जाएंगे. चिंतन शिविर में पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया था कि सादा जीवन ही जिंदगी की राह है. इस बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा था कि वह अपने सहयोगियों की सर्वश्रेष्ठ चीजों को अपनाएं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट