call-girl-racket-arrested-in-lucknow

Call Girl Racket का भंडाफोड़, लखनऊ में पांच युवतियों समेत सात गिरफ्तार

  • Call Girl Racket के संचालक समेत पांच युवतियों को हिरासत में लिया गया है
  • आरोपी ग्राहकों को वाट्सएप पर युवतियों की फोटो भेजते थे
  • असम की रहने वाली हैं युवतियां; गोंडा का युवक संचालित करता था गिरोह

[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]By Mayank Shukla[/avatar]

लखनऊ। लखनऊ की चिनहट पुलिस ने शुक्रवार को एक Call Girl Racket का भंडाफोड़ करते हुए जिले की उद्यान कालोनी से असम राज्य की पांच युवतियों समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपित इस Call Girl Racket का संचालन आनलाइन करते थे। गिरोह में शामिल लड़कियां असम राज्य की रहने वाली हैं। गिरोह का मुख्य सरगना उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला विवेक सि‍ंह बताया जा रहा है। पुलिस विवेक के अन्य साथियों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना रिकवरी के बाद भी रहें सतर्क, कोरोना से अधिक खतरनाक हैं आफ्टर इफेक्ट

इंस्पेक्टर चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक आरोपियों में रायबरेली निवासी आश मोहम्मद को भी पकड़ा गया है। ग्राहक फोटो देखकर युवतियों को पसंद कर सकें इसलिए आरोपी ग्राहकों को वाट्सएप पर युवतियों की फोटो भेजते थे, जिसके बाद पसंद की गयी युवतियों को निर्धारित होटल या ग्राहकों के घर पर भेजा जाता था।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवती ने हिन्दू व्यक्ति को प्लाज़्मा डोनेट करने के लिए तोड़ा रोजा

Call Girl Racket का संचालक विवेक ग्राहकों से प्रति युवती पांच हजार से पचास हजार रुपये तक लेता था। इसके अलावा ग्राहकों से होटल और घर पर सर्विस देने के हिसाब से रुपये लिए जाते थे। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारा। इसके बाद युवतियों और दो युवकों को दबोच लिया गया। आरोपितों के पास से छह हजार 760 रुपये, दो कार, चार मोबाइल फोन और बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

हमारी सभी ख़बरों को अंग्रेजी भाषा में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

About the Author

Anand Madhav
Anand Madhav
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।