Chacha Jaan Row: राकेश टिकैत के चचाजान वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर किया ये सवाल

Chacha Jaan Row: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की तरफ से एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी को बीजेपी का ‘चचाजान’ बताने पर ओवैसी ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत डॉग व्हिसल पॉलिटिक्स में संलिप्त है. हैदराबाद सांसद की तरफ से यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब इससे पहले राकेश टिकैत ने यह आरोप लगाया कि वे विधानसभा चुनावों में बीजेपी को जीतने में मदद करेंगे.

ओवैसी ने टाइम्स नाउ नवभारत की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को वर्चुअली शामिल होते हुए कहा कि अब्बजान और चचा जान डॉग व्हिसिल पॉलिटिक्स है और उन्हें इस तरह की सियासत बंद कर देनी चाहिए. उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी इसी तरह की राजनीति करने का आरोप लगाया.

इसके साथ ही, ओवैसी ने मुजफ्फरनगर दंगे से संबंधित आपराधिक मामलों को वापस लिए जाने पर बीजेपी नेताओं के नाम नहीं लेने को लकर राकेश टिकैत पर सवाल खड़े किए. ओवैसी ने कहा कि मुजफ्फर नगर दंगे में सीएम योगी ने जिन बीजेपी नेताओं के ऊपर से केस वापस लिए, क्या राकेश टिकैत उस पर कुछ बोलेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे चचा जान वगैरह जो बोलना है वो बोलिए, लेकिन आपकी मानसिकता से यह जाहिर है कि आप डॉग व्हिसिल पॉलिटिक्स कर रहे हैं.

गौरतलब है कि यूपी चुनाव से पहले योगी वहां पर चुनाव प्रचार कर पार्टी को मजबत करने में लगे हुए हैं. इस बीच उनके इस प्रचार को लेकर सियासत भी खूब हो रही है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News