Chhattisgarh Congress Crisis: पंजाब में एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी सियासी संकट के दौर से गुजर रही है तो वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी विवाद एक बार फिर से तूल पकड़ने लगा है. वहां पर ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि एक बार फिर से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायक दिल्ली पहुंच रहे हैं.

कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने 15 विधायकों के दिल्ली पहुंचने का दावा किया है. दिल्ली पहुंचने के पीछे विधायक जो तर्क दे रहे हैं वो किसी के गले नहीं उतर रहा है. abp news से बातचीत में कांग्रेस विधायाक बृहस्पति सिंह ने कहा की सभी विधायक प्रभारी पी. एल. पुनिया से मिलने आए हैं. उसके बाद राहुल गांधी से मिलने का समय मगेंगे. उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी से कहेंगे कि आप छत्तीसगढ़ आ ही रहे हैं विकास देखने तो थोड़ा हमारे विधानसभा में भी आइयेगा. विकास देख लीजिएगा.

क्या है पूरा विवाद

दरअसल, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल बनाम टीएस सिंह देव के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर ढाई-ढाई साल पर रोटेशन का झगड़ा है. इसको लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मज़बूत वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव वर्तमान सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ बगावती तेवर अपनाते रहे हैं.

ढाई साल पहले छतीसगढ़ में भारी बहुमत से आई कांग्रेस सरकार में 17 दिसम्बर 2018 को भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनाए गए थे. माना जाता है कि तब कांग्रेस ने छतीसगढ़ के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को ये कह कर बघेल के नाम पर राज़ी किया था कि ढाई साल बाद मुख्यमंत्री का चेहरा बदल दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh Congress Crisis: पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में बदलाव की आहट तेज, आज दिल्ली आएंगे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

मुख्यमंत्री को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान- मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं मेरी जिम्मेदारी केंद्रीय टीम के प्रति है

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट