Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समर्थक समझे जाने वाले विधायकों में ज्यादातर विधायक सोमवार को वापस रायपुर लौट गए. ये विधायक पिछले दिनों नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच दिल्ली पहुंचे थे. करीब 35 विधायक सोमवार शाम एक विशेष विमान से रायपुर पहुंचे और दिल्ली में मौजूद कुछ अन्य विधायकों के भी जल्द वापस लौटने की संभावना है.

कांग्रेस के ये विधायक पिछले कई दिनों से दिल्ली में जमे हुए थे. ये लोग पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के राज्य के संभावित दौरे के संदर्भ में पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखने का प्रयास कर रहे थे. इसके लिए ये लोग कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात करना चाह रहे थे.

बघेल के समर्थक माने जाने वाले विधायक बृहस्पत सिंह ने बताया, ‘‘रविवार रात हमारी बात पुनिया जी से हुई और उन्होंने लखीमपुरी खीरी में हिंसा की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि अब मुलाकात में विलंब हो सकता है. वह रायपुर के अपने अगले प्रवास में हमसे मुलाकात करेंगे.’’

उन्होंने एक बार फिर कहा कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का दूर-दूर तक कोई सवाल नहीं है और बघेल की अगुवाई में ही पांच साल सरकार चलेगी.

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने के बाद से लगातार चर्चा है कि मुख्यमंत्री पद ढाई—ढाई वर्ष तक बघेल और फिर राज्य के वरिष्ठ नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को देने की बात हुई थी. ऐसे में ये विधायक बुधवार को दिल्ली पहुंचे थे. बघेल ने विधायकों के दिल्ली दौरे को लेकर कहा था कि इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए.

Lakhimpur Kheri Violence: सिद्धू की मांग- हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह का केस

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट