Chinese Smartphone: चीनी स्मार्टफोन कंपनियों की ओर से बनाए गए फोन पर भारत सरकार नजर रख रही है. चीन से भारत में आने वाले स्मार्टफोन और उनमें इंस्टॉल किए गए एप को लेकर सरकार यह जानने की कोशिश में जुटी हुई है कि कहीं ये एप भारतीय यूजर्स की जासूसी तो नहीं कर रहे हैं. जासूसे के बारे में पता लगाने के लिए सरकार की ओर से नए नीयम लाए जा सकते हैं इसके लिए सरकार की ओर से इस मामले पर विचार जारी है. सरकार की ओर से नए नियम के तहत हैंडसेट्स के सारे पार्ट्स की जांच और इन-डेप्थ टेस्टिंग जरूरी की जा सकती है. अंग्रेजी अखबार इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है.

सूत्रों ने बताया कि नागरिकों को जासूसी से बचाने के लिए सरकार की ओर से टेलिकॉम इक्विपमेंट और नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियों की एक लिस्ट तैयार की जा रही है. इन कंपनियों के जरिए फोन और एप की ओर से किए जाने वाले साइबर जासूसी की जांच हो सकेगी. अंग्रेजी अखबार की माने तो सरकार की ओर से यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है जिससे कि हुवावे और ZTE जैसी कई बड़ी कंपनियों को टेलिकॉम नेटवर्किंग के संवेदनशील क्षेत्रों से दूर किया जाए और नागरिकों की डेटा को सुरक्षित रखा जाए.

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट की माने तो अगर यह नियम लागू होता है तो पूरी इंडस्ट्री इसके तहत आ जाएगी. ऐसे में हालात में चाइनीज ब्रैंड्स के ऊपर फोकस ज्यादा रहेगा. इसके अलावा सरकार उन देशों के लिए भी खास नियम ला सकती है जिनके साथ भारत की सीमाएं साझा होता है.

Rojgar Bazaar 2.0: युवाओं को अब रोजगार खोजने में मिलेगी सहूलियत, दिल्ली सरकार ने ‘रोजगार बाजार 2.0’ के लिए जारी किया टेंडर

Missile Test: उत्तर कोरिया ने मिसाइल टेस्ट कर दुनिया में फिर मचाई खलबली, दक्षिण कोरिया ने दी जानकारी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया