Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Chranjit Singh Channi) के रिश्तेदार भूपेंदर सिंह हनी और भूपेंदर के करीबी संदीप कपूर के घर पर हुई आज की छापेमारी में ईडी (ED) ने कथित तौर पर 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी ज़ब्त की है. सूत्रों के मुताबिक 4 करोड़ रुपये भूपेंदर सिंह हनी के ठिकाने से, जबकि 2 करोड़ रुपये संदीप कपूर के ठिकाने से बरामद किए गए हैं. इसके अलावा ईडी ने छापेमारी के दौरान संपत्ति से जुड़े कागज़ात भी जब्त किए हैं.

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गैरकानूनी तरीके से रेत का खनन करने में शामिल कम्पनियों और ‘रेत माफिया’ के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत पंजाब में कई स्थानों पर मंगलवार को छापेमारी की. ईडी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक रिश्तेदार के घर पर भी छापेमारी की.

सीएम चन्नी और राहुल गांधी क्या बोले ?

ईडी की रेड पर पंजाब के सीएम और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सख्त प्रतक्रिया दी. सीएम चन्नी ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी की गई थी और ईडी उसी तरह उन पर, उनके मंत्रियों पर और कांग्रेस पार्टी के सदस्यों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि वह इसका सामना करने को तैयार हैं और उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है.

राहुल गांधी ने इस मामले पर ट्वीट किया. उन्होंने कहा, "”ईडी से रेड करवाना बीजेपी का पसंदीदा हथियार है क्योंकि वो अपनी कई चीजों को छिपाना चाहते हैं. हर कोई आपकी तरह नहीं है. हमें कोई डर नहीं.”

क्या है मामला ?

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने चंडीगढ़, मोहाली, पठानकोट तथा लुधियाना में दर्जनों स्थानों पर छापेमारी की है. इस काम में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सशस्त्र कर्मी उनकी सहायता कर रहे हैं. धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है. सीएम चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की गई. सूत्रों ने बताया कि एजेंसी हनी के कुदरतदीप सिंह नाम के एक व्यक्ति से कथित संबंधों की जांच कर रही है.

सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर जिला) पुलिस की 2018 की एक प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद कार्रवाई शुरू की, जिसमें कुछ कम्पनियों और लोगों के खिलाफ राज्य में अवैध रेत खनन में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. इस प्राथमिकी में कई ट्रक चालकों, रेत की निकासी और परिवहन में शामिल अन्य गुर्गों को आरोपी बनाया गया था. गौरतलब है कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है.

Punjab Polls: भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव, चन्नी के रिश्तेदारों पर छापेमारी कितनी सही? जानें Exclusive बातचीत में क्या-क्या बोले AAP के CM उम्मीदवार

Akhilkesh Attacks BJP: ‘डरी हुई सरकार ही एजेंसियों का सहारा लेती है, खत्म हो रहे रोजगार’, अखिलेश यादव ने ऐसे किए बीजेपी पर वार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट