Uttar Pradesh Elections: उत्तर प्रदेश में पांच चरण की वोटिंग हो चुकी है. अब तमाम नेता छठे और सातवें चरण की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज देवरिया में एक जनसभा को संबोधित किया. यहां योगी सपा-बसपा पर खूब बरसे. सीएम योगी ने एक बार फिर 300 पार का दावा किया. उन्होंने कहा, ‘पांच चरणों के चुनाव के बाद मैं कह सकता हूं कि बीजेपी पूर्ण बहुमत से आगे चल रही है. छठे और सातवें चरण में हम छक्का मारने के लिए आए हैं जिससे हम 300 पार के लक्ष्य को फिर से प्राप्त कर सके.'

अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘सपा और बसपा के कई लोगों ने बाहर का टिकट बुक कराना शुरू कर दिया है. बीएसपी की लिस्ट देखकर समझ ही नहीं पाया कि यह बीएसपी की लिस्ट है या मुस्लिम लीग की है. ये किसी को टिकट दे सकते हैं. जो काम सपा तुष्टिकरण की राजनीति करके करती थी, वो ठेका बसपा ने ले लिया है.'

सीएम योगी ने आगे कहा, सपा की सरकार में 700 से अधिक दंगे हुए. दंगा मुक्त, भय मुक्त व्यवस्था देने का काम बीजेपी की सरकार ने किया है. 2017 के पहले बिजली नहीं मिलती थी आज आ रही है. बिजली का कोई जाति और मजहब नहीं है. सपा, बसपा की सरकार के समय बिजली की जाति और मजहब होता था. होली-दिवाली पर बिजली गायब हो जाती थी. सपा, बसपा और कांग्रेस अवसरवादी की जमात है. सपा, बसपा की सरकार में वैक्सीन ब्लैक हो जाती. राशन इनके इत्र वाले मित्र के यहां चला जाता था.

ये भी पढ़ें-
UP की चुनावी जंग में अखिलेश यादव नाम के चार ‘योद्धा’ आजमा रहे किस्मत, जानें कहां-कहां से मैदान में

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग से भारत चिंतित, निर्मला सीतारमण बोलीं- निर्यात पर पड़ सकता है असर

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट