Coal Shortage: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रात में बिजली नहीं कटेगी. उन्होंने आदेश दिया कि शाम 6 बजे से सुबह 7 बजे तक बिजली कटौती नहीं होगी. योगी का ये फ़ैसला ग्रामीण और शहरी दोनों इलाक़ों में लागू होगा. कोयले की कमी से हो रहे बिजली संकट पर सोमवार को उन्होंने बैठक बुलाई थी. बिजली विभाग की मीटिंग में योगी ने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. योगी ने कहा त्यौहार के समय में बिजली को लेकर किसी को कोई परेशानी न हो.

कोयले की कमी से देश भर में बिजली सप्लाई की व्यवस्था गड़बड़ हो गई है. यूपी भी इससे अछूता नहीं है. कई पावर प्लांट में क्षमता कम उत्पादन हो रहा है. कोयले की कोई कमी न हो इसके लिए सीएम योगी दो दिन पहले ही पीएम नरेन्द्र मोदी को चिट्टी लिख चुके हैं. चुनाव क़रीब है और योगी नहीं चाहते हैं बिजली कटौती भी एक मुद्दा बन जाए. बैठक में योगी ने कहा कि ये समय त्यौहारों का है. कई जगहों पर रामलीला आयोजित होता है. ऐसे मौक़ों पर बिजली कटौती उन्हें मंजूरी नहीं है. योगी ने कहा कि भले ही इसके लिए यूपी सरकार को मंहगी बिजली क्यों न ख़रीदनी पड़ेगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मीटिंग में यूपी के सभी 75 ज़िलों के डीएम वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े. उन्होंने कहा कि कोयला की पर्याप्त सप्लाई के लिए वे केंद्र से संपर्क में हैं. उन्हें भरोसा दिया गया है कि कोई कमी नहीं होने दी जाएगी. योगी ने कहा लोग बिजली के बदले पैसा देते हैं तो फिर उन्हें बिजली मिलनी भी चाहिए. बिल में गड़बड़ी होने पर उन्होंने कर्मचारियों और एजेंसी के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने को कहा. योगी ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर ख़राब होने पर शहरी इलाक़ों में 24 घंटे और ग्रामीण एरिया में 48 घंटे में बदल दिया जाए.

Coal Crisis: दक्षिण भारत के राज्यों में भी मंडराने लगा कोयले की आपूर्ति का खतरा, खड़ा हो सकता है बिजली का संकट

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट