Congress Foundation Day: कांग्रेस स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहरा रहीं थीं सोनिया गांधी, रस्सी खींचते ही हाथों में गिरा-Video

Congress 137th Foundation Day: कांग्रेस की 137वीं स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रगान से पहले पार्टी का झंडा फहराने के लिए पोल से बंधी रस्सी को खींचा. लेकिन, झंडा अचानक सोनिया गांधी के हाथों में आकर गिरा. ऐसा रस्सी से झंडा ठीक तरीके से नहीं बंधने की वजह से हुआ. इसके बाद बिना झंडा फहराए ही पार्टी नेताओं की तरफ से राष्ट्र गान गाया गया.

उसके बाद झंडा लगाने के लिए पोल पर चढ़ने की दो बार कोशिश नाकाम रही. फिर दूसरा छोटा सा पोल लगाया गया और सीढ़ी लगाई गई. काफी कोशिशों के बाद पोल पर झंडा लगाने में कामयाबी मिल पाई.

#WATCH | Congress flag falls off while being hoisted by party’s interim president Sonia Gandhi on the party’s 137th Foundation Day#Delhi pic.twitter.com/A03JkKS5aC
— ANI (@ANI) December 28, 2021

सोनिया ने कहा- पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव संघर्ष

सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए, समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ हर संभव संघर्ष कर पार्टी को मजबूत बनाना है. इस संकल्प के साथ हम आगे बढ़ेंगे. सोनिया गांधी ने कहा कि, हमारे प्यारे देशवासियों और कांग्रेस के जांबाज साथियों आज हम सब 137 साल पुरानी अपनी कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस पूरे देश में बड़े व्यापक रूप से मना रहे हैं. कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी का ही नाम नहीं है, बल्कि एक आंदोलन का नाम कांग्रेस पार्टी है. कांग्रेस की स्थापना किन परिस्थितियों में हुई यह मुझे बताने की जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में कांग्रेस और उसके तमाम नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. संघर्ष किया, जेलों में कठोर यातनाएं झेलीं और बहुत से देश भक्तों ने अपने प्राणों तक का बलिदान दे दिया तब जाकर कहीं हमें आजादी मिली. आजादी के बाद हमें जो भारत मिला उसकी कल्पना करना कठिन है लेकिन हमारे महान नेताओं ने बड़ी सूझबूझ और दृढ़ निश्चय के साथ भारत के नव-निर्माण की एक मजबूत बुनियाद रखी जिस पर चलकर हमने एक सशक्त भारत खड़ा किया.

बीजेपी पर हमला

सोनिया गांधी ने इस मौके पर बीजेपी पर भी करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इतिहास को झुठलाया जा रहा है.हमारी विरासत गंगा-जमुना संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश हो रही है. देश का आम नागरिक असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है. लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चलाई जा रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे वक्त में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती. देश की विरासत को किसी को भी नष्ट करने की इजाजत नहीं देगी. आम जनमानस के लिए, लोकतंत्र की रक्षा के लिए, देश विरोधी, समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ हर संभव संघर्ष करेगी, हर कुर्बानी देगी. उन्होंने कहा, आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर एक-एक कांग्रेस जन को यही संकल्प लेना है और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News