Corona Cases Today: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,423 नए मामले सामने आये हैं. जबकि 443 लोगों की मौत हो गई. नए आंकड़ों के साथ ही अब तक इस संक्रमण से कुल 4,58,880 लोगों की मौत हो चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना वायरस (Corona Cases Update) के एक्टिव मरीज अब घटकर 1.53 लाख रह गए हैं. जो कि 250 दिन बाद आए सबसे कम एक्टिव केस है. देश के लिए यह राहत की बात है कि कोरोना केस के सक्रिय मामलों (Active Cases of Corona) में लगातार कमी होती जा रही है. वहीं मंत्रालय ने जानकारी दी कि कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3,36,83,581 हो गई है.

एक तरफ जहां भारत के कई राज्यों में कोरोना मामलों में कमी आई है वहीं केरल ऐसा राज्य है जहां से कोरोना के मामले सबसे अधिक दर्ज हो रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार केरल में 1 नवंबर को 5,297 नए मामले सामने आए जिसमें 78 लोगों की मौतें हो गई. वहीं केरल के अलावा बंगाल और असम में भी संक्रमितों के मामले बढ़ने लगे हैं. दोनों ही राज्यों में साप्ताहिक संक्रमण दर में वृद्धि दर्ज की गई है. जबकि ये बढ़त ऐसे समय में हुई है जब त्योहार के कारण राज्यों में कोरोना टेस्टिंग की रफ्तार धीमी है.

India reports 10,423 #COVID19 cases, 15,021 recoveries and 443 deaths in last 24 hours as per the Union Health Ministry

Case tally: 3,42,96,237
Active cases: 1,53,776 (lowest in 250 days)
Total recoveries: 3,36,83,581
Death toll: 4,58,880

Total Vaccination: 1,06,85,71,879 pic.twitter.com/o0GaCTvtWI
— ANI (@ANI) November 2, 2021

6 जनवरी से शुरू हुआ था टीकाकरण अभियान

वहीं मंत्रालय ने बताया कि देश भर में अब तक 1,06,85,71,879 लोगों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की डोज लगाई जा चुकी हैं. बता दें कि टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था. वहीं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था.

पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

ये भी पढ़ें:

PM Modi In Britain: अंतरराष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन ‘सीओपी-26’ में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, जलवायु के एजेंडे पर पेश करेंगे रिपोर्ट

COP26 Summit: ग्लोबल वार्मिंग को पीएम मोदी ने पूरी दुनिया के लिए बताया खतरा, कहा – भारत में पंचामृत प्लान पर हो रहा है काम

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया