Corona in Delhi: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना पर रोकथाम के लिए राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों ने पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं. इस बीच दिल्ली सरकार ने बताया है कि पिछले दो दिनों के अंदर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन पर डेढ़ करोड़ रुपए की वसूली की गई है.

कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर 163 FIR भी दर्ज

दिल्ली सरकार ने कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए दिल्ली पुलिस ने 163 एफआईआर भी दर्ज की है. सरकार ने जानकारी दी कि इस दौरान पूर्वी दिल्ली में 1,245 और उत्तरी दिल्ली में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के 1446 मामले दर्ज किए गए. वहीं, मास्क नहीं लगाने, शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने और भीड़ जमा करने के 7778 मामले दर्ज हुए हैं.

Rs 1.5 Cr fine imposed in last the 2 days for violation of Covid protocols and 163 FIRs registered. 1,245 violations registered in East Delhi and 1446 in North Delhi. 7778 cases of not applying masks, not following physical distance & gathering crowd registered: Delhi Government
— ANI (@ANI) December 25, 2021

सरोजिनी नगर मार्केट में ऑड ईवन सिस्टम लागू

कोरोना के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ दिनों में बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए सरोजिनी नगर मार्केट को 25 और 26 दिसंबर को ऑड ईवन आधार पर संचालित करने की अनुमति दी है. यह भी फैसला किया गया कि सभी दुकानदार बाजार में लगाए गए टीकाकरण शिविर में अपने कर्मचारियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे. पिछले कुछ दिनों में सरोजिनी नगर मार्केट में बहुत ज्यादा भीड़ देखी गई, जिसको लेकर हाई कोर्ट ने भी नाराजगी जताई थी.

दिल्ली में ओमिक्रोन के 79 केस दर्ज

बता दें कि देश में कोरोना का खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Variant) अब तेजी से पैर पसार रहा है. देश में अबतक इस वेरिएंट से 17 राज्य में 415 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 79 संक्रमित दिल्ली से हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में इस वेरिएंट से संक्रमित 115 लोग ठीक हो चुके हैं. बड़ी बात यह है कि इस वेरिएंट से अबतक देश में एक भी मौत नहीं हुई है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट