Corona New Cases: बेकाबू कोरोना की धीमी हुई रफ्तार, पिछले 24 घंटे के दौरान 255874 नए मामले

कोरोना की देशभर में बेकाबू रफ्तार लगातार जारी है. हालांकि, नए मामलों में कुछ कमी जरूर देखने को मिल रही है. आज कोरोना संक्रमण के 2,55,874   नए मामले आए हैं

इससे पहले, सोमवार को कोविड-19 के 3 लाख 6 हजार 64 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,95,43,328 हो गई थी.

कब-कब कितने मामले

देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 439 मामले सामने आए. इनमें से केरल में 77 और महाराष्ट्र में 44 मामले सामने आए.

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,89,848 लोगों की मौत हुई, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,42,115, केरल के 51,816, कर्नाटक के 38,582, तमिलनाडु के 37,218, दिल्ली के 25,620, उत्तर प्रदेश के 23,056 और पश्चिम बंगाल के 20,338 लोग थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News