Maharashtra Corona New Guideline: ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच महाराष्ट्र सरकार जल्द नई गाइडलाइन जारी करेगी. मुख्यमंत्री के साथ गुरुवार को टास्क फोर्स की बैठक में बढ़ते कोरोना को लेकर व्यापक रुप से चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक, पांच लोगों के एक साथ आने पर रोक लग सकती है. इसके साथ ही, शादी और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबंदी रह सकती है.

पहले 200 लोगों को उपस्थित रहने की इजाजत थी लेकिन इसे घटाकर 100 कर दिया जाएगा. बंद हॉल में अगर शादी का प्रोग्राम होगा तो 100 लोगों को ही इजाजत होगी या हॉल की क्षमता के 25 % लोग भी उपस्थित रह सकेंगे.

ओपन स्पेस में 50% या 100 जो कम होगा वह लागू होगा. इसके अलावा, रेस्टोरेंट 50% क्षमता से शुरू रहेंगे. 31 दिसंबर के दिन चौपाटी पर धारा 144 लागू की जा सकती है. आतिशबाजी करने पर भी सरकार रोक लगाने की तैयारी में है.
शाम तक नए नियमों की सूची महाराष्ट्र सरकार जारी कर सकती है.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. राज्य में गुरुवार को कोविड-19 के 1,179 नए मामले सामने आए थे. वहीं, कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के भी 23 नये मामले सामने आए.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट