Made In India Corona Vaccine: भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने हैदराबाद स्थित दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई लिमिटेड को कुछ शर्तों के साथ पांच से 18 वर्ष की आयु के बच्चों पर उसके द्वारा निर्मित स्वदेशी कोविड-19 टीके का दूसरे/तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण करने की बुधवार को अनुमति दे दी. इस बात की जानकारी सूत्रों ने दी. सूत्रों के मुताबिक बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के ‘कॉर्बेवैक्स’ टीके का क्लीनिकल परीक्षण देश में 10 स्थानों पर किया जाएगा.

टीके का दूसरे/तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण का उद्देश्य बच्चों और किशोरों में इसकी सुरक्षा और प्रभाविता के अलावा यह पता लगाना है कि यह कितनी मात्रा में एंटीबॉडी विकसित करता है. डीसीजीआई की ओर से टीके के क्लीनिकल परीक्षण की अनुमति कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की सिफारिशों के आधार पर दी गई.

अब तक डीसीजीआई की ओर से देश में विकसित किए गए जाइडस कैडिला के टीके जाइकोव-डी के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी प्रदान की गयी है जोकि देश में 12 से 18 वर्ष की आयु के लोगों के लिए उपलब्ध होने वाला यह पहला कोविड-19 रोधी टीका बन गया है.

इस बीच, भारत बायोटेक की ओर से दो से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए विकसित किए जा रहे टीके के दूसरे/तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षणों के आंकड़ों पर अभी विचार किया जा रहा है.

बता दें कि भारत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पिछले दिन से 12 फीसदी ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं. आज गुरुवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 47,092 नए कोरोना केस सामने आए हैं.

India Corona Updates: देश में कोरोना संकट बढ़ा, पिछले दिन से 12 फीसदी ज्यादा केस आए

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया