Covid-19 Vaccination in India: कोरोना महामारी के खिलाफ दुनिया भर में लड़ाई जारी है. भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आज एक साल पूरा हो गया है. इस बीच भारत में टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है. देश में अबतक करीब 156 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है. 1 दिसंबर से रोजाना करीब 68 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. देश में तेज रफ्तार से कोरोना के टीके लग तो रहे हैं लेकिन ये भी सच है पूरी आबादी को कोरोना से बचाने में भारत अब भी पीछे है. आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि भारत को अब भी बड़ा सफर तय करना है.

वैक्सीनेशन में भारत कहां खड़ा है?

चीन ने 87 फीसदी आबादी को कोरोना का पहला टीका लगा दिया है जबकि 84 फीसदी आबादी को दूसरा टीका लगा दिया गया है. ब्रिटेन ने 76 फीसदी आबादी को कोरोना का पहला टीका लगा दिया है जबकि यहां 70 फीसदी आबादी को दोनों टीके लगा दिए गए हैं. वही अमेरिका ने 75 फीसदी आबादी को कोरोना का पहला टीका लगा दिया है जबकि 62 फीसदी को दोनों डोज लगाए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Watch: CM के काफिले पर थम गया ट्रैफिक तो भड़क गए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, DC को लगाई फटकार, कहा- यहां कोई राजा आ रहे हैं क्या?

दुनिया में 60 फीसदी आबादी को पहला टीका लग चुका

वैक्सीनेशन को लेकर दुनिया की बात करें तो दुनिया में करीब 60 फीसदी आबादी को पहला टीका लग चुका जबकि 51 फीसदी आबादी को दोनों टीके लग चुके हैं. अब जरा भारत को देखें तो करीब 66 फीसदी आबादी को पहला टीका लग गया है जबकि 47 फीसदी आबादी को दोनों डोज लगाने में कामयाबी मिली है. वहीं भारत में किशोरों का वैक्सीनेशन (Child vaccination) भी तेज गति से जारी है. नए साल पर तीन जनवरी से शुरू हुए 15-18 आयु वर्ग के बच्चों के वैक्सीनेशन कार्यक्रम ने बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 13 जनवरी तक तीन करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई.

ये भी पढ़ें: Watch: कटहल के पकौड़े देख यूजर्स के मुंह में आ रहा पानी, हर किसी ने जताई खाने की इच्छा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट