Coronavirus: भोपाल में कोरोना रोधी टीके की दोनों खुराक लेने वाली 54 साल की महिला की कोरोना वायरस महामारी से मौत हो गई है. अधिकारियों ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक सप्ताह के अंदर यह दूसरा मामला है जब पूरा टीकाकरण करवाने के बाद भी किसी की कोविड-19 से मृत्यु हो गयी.

15 नवंबर को कोरोना से संक्रमित हुई थी महिला

भोपाल के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में संक्रमण के कारण एक महिला की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि महिला कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुकी थी. इस मामले में एम्स की जनसंपर्क शाखा से फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला. मृतक महिला के एक संबंधी और भोपाल के एक प्रसिद्ध डॉक्टर ने बताया कि रोगी को 15 नवंबर को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एम्स, भोपाल में भर्ती कराया गया था.

उन्होंने कहा, ‘‘महिला की आयु 54 साल थी और गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग 12.30 बजे एम्स भोपाल में उनकी मृत्यु हो गई. वह पूरी तरह से स्वस्थ थीं और उन्हें और कोई बीमारी नहीं थी. उन्हें केवल रक्तचाप की हल्की सी समस्या थी जो कि सामान्य है.’’ मृतक महिला के पति मध्य प्रदेश सरकार में डॉक्टर हैं.

इससे पहले 69 साल व्यक्ति की हुई थी मौत

इससे पहले रविवार रात को प्रदेश के इंदौर शहर में 69 साल व्यक्ति की मृत्यु कोविड-19 से हुई थी. उनका भी पूरा टीकाकरण हो चुका था. शुक्रवार शाम तक मध्य प्रदेश में 7,92,999 कोरोना वायरस संक्रमित मिल चुके है. इनमें से अब तक 10,525 की मृत्यु हो चुकी है.

यह भी पढ़ें-

सरकार ने दिया झटका! नए साल से कपड़े और जूते-चप्पल हो जाएंगे और महंगे, हो गया ये बड़ा बदलाव

ABP-C Voter Survey: यूपी चुनाव में किसे सीएम बनाना चाहती है जनता, किस पार्टी को मिलेगी सत्ता? जानिए सबकुछ

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट