Coronavirus Russia: रूस में जानलेवा कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है. यहां कल कोरोना से 890 लोगों की मौत हो गई. एक दिन में मौत के ये सर्वाधिक मामले हैं. इससे पहले शुक्रवार को संक्रमण से मौत के 887 मामले सामने आए थे. कोरोना वायरस के खिलाफ गठित राष्ट्रीय कार्यबल ने बताया कि संक्रमण के 25,769 नए मामले सामने आए.

लॉकडाउन लगाने की योजना नहीं- सरकार

आंकड़ों के मुताबिक, रूस में अभी तक कोरोना वायरस के 14.6 करोड़ मामले सामने आए हैं और संक्रमण से करीब 2 लाख 10 हजार लोगों की मौत हुई है. वहीं, देश में लगातार कोरोना के मामले और उससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़ने के बीच रूस के अधिकारियों का कहना है कि अभी लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है.

देश में लगाया जा रहा है ‘स्पूतनिक वी’ टीका

बता दें कि देश में कोरोना वायरस रोधी टीका ‘स्पूतनिक वी’ लगाया जा रहा है, देश के अभीतक केवल 32.5 फीसदी लोगों को ही पहली खुराक दी गई है और 28 फीसदी लोगों को दोनों खुराक दी गई हैं.

यूके में कोरोना वायरस के 35577 नए मामले

वहीं, ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में 35577 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, जिससे देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,841,625 हो गई है. ब्रिटेन में अब कोरोनावायरस से होने वाली मौतों की कुल संख्या बढ़कर 136,789 हो गई है. इन आंकड़ों में केवल उन लोगों की मौत शामिल है, जिनकी मौत उनके पहले पॉजिटिव परीक्षण के 28 दिनों के भीतर हुई थी.

यह भी पढ़ें-

Pandora Papers Leaks: पैंडोरा पेपर्स में करीब 700 पाकिस्तानियों के नाम, इमरान खान के कई मंत्री भी टैक्स चोरी में शामिल

ब्रिटेन में गहराते संकट के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का वादा, कहा- बड़े और साहसिक फैसले लूंगा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया