Coronavirus Cases Today: कोरोना के नए मामलों में 6.7 फीसदी की उछाल, पिछले 24 घंटों में 2 लाख 64 हजार से ज्यादा केस दर्ज

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 64 हजार 202 नए केस सामने आए हैं और 315 लोगों की मौत हो गई. वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 5753 मामले सामने आ चुके हैं. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 14.78% है. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस बढ़कर 12 लाख 72 हजार 73 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 12 लाख 72 हजार 73 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 85 हजार 350 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल एक लाख 9 हजार 345 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 48 लाख 24 हजार 706 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अबतक 155 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 155 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 73 लाख 8 हजार 669 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 155 करोड़ 39 लाख 81 हजार 819 डोज़ दी जा चुकी हैं.

देश में अब तक ओमिक्रोन के 5488  केस दर्ज

देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 5 हजार 753 लोग संक्रमित हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

Bengal Train Accident: दो कोच के अंदर फंसे थे यात्री, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, TMC ने रेल हादसे पर उठाए सवाल, जानें 10 बड़ी बातें

Prayagraj: आज लाखों लोग लगा रहे ‘आस्था’ की डुबकी, अब तक मिले 70 कोरोना पॉजिटिव, सुपर स्प्रेडर बन सकता है माघ मेला

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News