Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामलों में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7 हजार 554 नए केस सामने आए हैं और 223 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई. कल 6915 मामले और 180 मौतें दर्ज की गई थीं. यानी कल की तुलना में आज मामले बढ़े हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 85 हजार 680 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 85 हजार 680 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 14 हजार 246 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 23 लाख 38 हजार 673 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अबतक करीब 177 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 177 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 8 लाख 55 हजार 862 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 177 करोड़ 79 लाख 92 हजार 977 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,01,38,994) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.

यह भी पढ़ें-

यूक्रेन-रूस वॉर पर बोले जो बाइडेन- रूस ने की दुनिया की नींव हिलाने की कोशिश, यूक्रेन ने दिया मुंह तोड़ जवाब

अमेरिकी दल को China की धमकी, कहा- Taiwan की आजादी का समर्थन किया तो चुकानी होगी भारी कीमत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट