Coronavirus Cases Today: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Covid 19) का प्रकोप अभी भी बरकार है. देश में अभी भी बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 हजार 348 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 805 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद अबतक मरने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 57 हजार 191 हो गई है. जानिए देश में कोरोना वायरस की ताजा स्थिति क्या है.

उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 13 हजार 198 लोग ठीक हुए हैं. देश में इस वक़्त सक्रिय मामलों की कुल संख्या एक लाख 61 हजार 334 है. देश में अबतक कोरोना के 3 करोड़ 42 लाख 46 हजार 157 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से अबतक 3 करोड़ 36 लाख 27 हजार 632 लोग ठीक हो चुके हैं.

वैक्सीन का आंकड़ा 104 करोड़ के पार

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कल कोरोना की 74 लाख 33 हजार 392 डोज दी गईं. जिसके बाद देश में अबतक 104 करोड़ 82 लाख 966 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12 लाख 84 हजार 552 सैंपल टेस्ट किए गए. जिसके बाद कल तक कुल 60 करोड़ 57 लाख 82 हजार 957 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

Aryan Khan Drugs Case: समीर वानखेड़े की बढ़ी मुश्किलें, 25 दिनों में बदल गई इस केस से जुड़े किरदारों की भूमिका

PM Modi in G-20: दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक पंचायत में दिखेगा देश का दम, जानिए भारत पर क्यों टिकी हैं दुनिया की नज़रें

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट